Move to Jagran APP

Weather Update Today: मौसम में होगा बदलाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगी ठंड

Weather Update Today 30 October 2022 देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दक्षिण भारत में आज कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 30 Oct 2022 07:09 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 09:00 AM (IST)
Weather Update Today: मौसम में होगा बदलाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगी ठंड
उत्तर भारत में ठंड, दक्षिण भारत में बारिश, जानें- देशभर के मौसम का हाल

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Weather Update Today: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तमाम शहरों के तापमान के गिरावट नजर आने लगी है। रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी की जा रही है। वहीं पहाड़ों पर ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी हो रही है।

loksabha election banner

एमआईडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार में पांच दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। एमआईडी के पर्वानुमान के मुताबिक केरल और माहे में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश होगी। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के इलाके में 31 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण अगले आज कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक और बहुत खराब श्रेणी में रहेगा। दिल्ली में आज, 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 दर्ज किया जा सकता है। 31 अक्टूबर की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक नवंबर के शुरुआत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आएंगे जो 6 या 7 नवंबर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी देंगे। पश्चिमी बच्चों के बाद पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं उत्तर भारत सहित मध्य भारत तक तापमान गिर आएंगी तथा कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

इन राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम श्रेणी बारिश की चेतावनी जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 अक्टूबर और 3 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ

दो पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले पांच दिनों में देखने को मिलेगा। इस दौरान रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी और दिन में बादल भी आ सकते हैं। अभी सर्दी से थोड़ी राहत ही मिलेगी, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ 31 अक्टूबर और दूसरा 3 नवंबर को दस्तक देगा। ऐसी स्थिति में सर्दी नहीं सताएगी। रात के तापमान में इजाफा और दिन में बादलों का डेरा बना रह सकता है।

दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु

देश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम ठंड होने लगी है। घरों में सर्दियों के कपड़े निकल चुके हैं। कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरु हो गया है। दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक हो रहा है प्रदूषण का स्तर

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा। शनिवार शाम आनंद विहार स्टेशन पर AQI 464 दर्ज किया गया, था, जो काफी गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 397 दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.