Move to Jagran APP

Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानें- दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल

Wather Update Today 17 November 2022 भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिख रहा है। एक ओर जहां दक्षिण भारत के राज्यों में बारिशों का दौर जारी है वहीं उत्तर भारत में बर्फबारी की वजह से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। जानें- देशभर के मौसम का हाल

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2022 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 10:51 AM (IST)
Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानें- दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब धीरे-धीरे समूचे उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है, हालांकि इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यूपी और बिहार में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

prime article banner

स्काईमेट वेदर के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन बन सकता है। निम्न दबाव के कारण आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और श्रीलंका में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, केरल तथा लक्षदीप में भी बारिश की संभावना है। नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 नवंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है।

आज कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण केरल और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगे। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है। तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कड़कने और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। फिलहाल, यूपी-बिहार समेत उत्तर-पूर्व के राज्यों में बारिश के असार नहीं हैं।

देशभर में ये मौसमी प्रणाली सक्रिय

  • पश्चिमी विक्षोभ को पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है।
  • एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर बना हुआ है।
  • दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है।
  • दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर केरल और दक्षिण तमिलनाडु होते हुए एकदम दबाव की रेखा कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।
  • ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 नवंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी कुछ इलाकों में देखने को मिला है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में

दिल्ली में गुरुवार को लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी, जिसके शुक्रवार तक बेहद खराब श्रेणी में जाने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 227 था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। माना जा रहा है कि दिल्ली के तापमान में भी आज गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, लाहौल और स्पीति में 90, रोहतांग दर्रे और जालोरी दर्रे पर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग 305 समेत कुल्लू में छह, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और मंडी में एक सड़क अवरुद्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.