Move to Jagran APP

Weather Update Today: उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, न्यूनतम तापमान भी गिरावट, जानें अपने शहर का मौसम

Weather Update Today 16 November 2022 उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक के साथ ठंड शुरु हो गया है। दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 16 Nov 2022 08:16 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 08:54 AM (IST)
Weather Update Today: उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, न्यूनतम तापमान भी गिरावट, जानें अपने शहर का मौसम
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक के साथ ठंड शुरु हो गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय कोहरे का भी साया देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बीते कई दिन से न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

loksabha election banner

उधर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है। हिमाचल और कश्मीर बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज, 16 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है।

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज यानी 16 नवंबर 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

देश भर में ये मौसम प्रणाली सक्रिय

  • पश्चिमी विक्षोभ को पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है।
  • एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर बना हुआ है।
  • दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है।
  • दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर केरल और दक्षिण तमिलनाडु होते हुए एकदम दबाव की रेखा कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।
  • ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 नवंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे लो प्रेशर

स्काईमे वेदर के मुताबिर, बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरा निम्न दबाव बनने वाला है यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा तथा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में बारिश देगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है अब नया पश्चिमी विक्षोभ 19 नवंबर को पहाड़ों पर पहुंचेगा तथा बारिश और बर्फबारी देगा। बर्फीली हवाएं उत्तर और मध्य भारत सहित पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान को कम करेगी तथा सर्दी बढ़ेगी।

जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम का मिजाज

जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। देर रात के बाद से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। वहीं ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात भी हुआ है। अभी भी आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं। धूप निकलने की कोई उम्मीद अभी नहीं दिख रही है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हिमपात के कारण मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। निहार सहित रामबन में कई जगह भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर में मौसम ने ली करवट, वर्षा और हिमपात जारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे और मुगल रोड बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.