Move to Jagran APP

Weather Update Today: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather Update Today 14 November 2022 मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण के कई राज्यों में आज भारी बारिश के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Nov 2022 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 08:54 AM (IST)
Weather Update Today: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
पहाड़ों पर शुरु हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IMD Rainfall Alert, Weather Forecast, Aaj Ka Mausam: इन दिनों मौसम में खास बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरु हो गई है। दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर भारत की बात करें तो मौसम पूरी तरह शुष्क होने से अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय प्रदूषण और कोहरा देखा जा रहा है। आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।

loksabha election banner

स्काईमेट वेदर के मुताबिक तमिलनाडु केरल तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र निम्न दबाव के रूप में केरल को पार कर दक्षिण पूर्वी अरब सागर में पहुंचेगा। पहाड़ों पर अगला पश्चिमी विक्षोभ तेज बारिश देगा उसका प्रभाव मैदानों पर हल्की बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में होगी गिरावट

मानसून सीजन के बाद उत्तर भारत में बारिश सिर्फ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होती है। उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। इसलिए इसे लीन पीरियड कहा जाता है। दिसंबर में इसकी सक्रियता बढ़ती है, जिससे बारिश होती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। इस कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं चार से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

दो दिन हिमपात व वर्षा का यलो अलर्ट

हिमाचल में मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को सात जिलों में हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। रविवार दोपहर बाद चोटियां पर हिमपात शुरू हो गया। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल छाने से ठिठुरन बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज, 14 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। अगर वायु प्रदूषण की बात करें तो AQI बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली में आज भी औसत AQI 300 के पार रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु में बारिश, स्कूल बंद

तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले सप्ताह से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी वर्षा के बाद कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लगातार बारिश से यहां सामान्य जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। चेन्नई के साथ राज्य के कई शहरों में स्कूल और कालेज बंद कर दिए गए हैं। जलभराव से शहर की यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। मौसम विभाग ने आज (सोमवार), 14 नवंबर 2022 को भी इन राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच आज भी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। बता दें कि बीते हफ्ते भी बारिश के चलते तमिननाडु के कई जिलों में स्कूल बंद थे।

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलकों में सर्दियों में आने वाला ऐसा तूफान है जो वायुमंडल की ऊंची तह में भूमध्य सागर, अंडमान सागर व कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फबारी के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर बरसा देता है। पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिम से पूर्व और चलने वाली हवा के साथ अफगानिस्तान, पाकिस्तान से होते हुए उत्तर भारत में प्रवेश करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.