Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather News: होली आते ही मौसम मारेगा पलटी, दिल्ली-बिहार समेत 9 राज्यों में तेजी से बढ़ेगा तापमान; यहां 40 पहुंचेगा पारा

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 10:46 AM (IST)

    Weather Update मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। होली आते ही कई राज्यों में ठंड का गुड बाय हो जाएगा और गर्मी दस्तक देगी। इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ आएंगे जिससे गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ेगा और सुबह-रात की सर्दी खत्म हो जाएगी।

    Hero Image
    Weather Update जल्द मौसम लेगा करवट। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेसक, नई दिल्ली। कभी ठंड तो कभी गर्मी, लेकिन अब मौसम पूरी पलटी मारने वाला है। जिन राज्यों में अभी लोग ठंड से सिहर रहे थे, वहां अब गर्मी दस्तक देगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से होली तक मौसम बदल जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जिससे गर्मी का अहसास होगा।

    सुबह-रात की सर्दी खत्म होगी, गर्मी बढ़ेगी

    • स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर है। ये 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा।
    • इसके बाद भी लगातार दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इनके बीच अंतर न होने से उत्तरी हवाएं नहीं चल पाएंगी और ठंडक खत्म हो जाएगी। 
    • यही कारण है कि 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ेगा और सुबह-रात की सर्दी खत्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश पहाड़ी राज्य प्रभावित होंगे।

    दिल्ली-NCR में होली पर बारिश

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ-शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और तेज हवाओं में कमी आएगी। तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। 11-14 मार्च के बीच पारा 33 डिग्री पार कर सकता है। हालांकि, होली पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

    यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

    उत्तर प्रदेश में मौसम अब पलटी मारेगा और तापमान बढ़ेगा। हालांकि, उत्तर पश्चिम जिलों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार-झारखंड में दिन का भी तापमान बढ़ेगा।

    गुजरात में चलेगी लू, राजस्थान में भी पारा बढ़ेगा

    गुजरात में प्री-मानसून गर्मी तेज होगी और कल से तापमान 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है। यहां तक की कुछ इलाकों में लू दस्तक दे सकती है। 12 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगेगा। रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया था, वो अब बढ़ेगा। अगले दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की आशंका है।

    वहीं, महाराष्ट्र में अब हवाएं उत्तर की बजाए पूर्व से चलेंगी। इससे अगले तीन-चार दिनों में काफी गर्मी पड़ेगी। मध्य महाराष्ट्र में 10-11 मार्च को हीटवेव चल सकती है। 

    पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

    पहाड़ों पर भी मौसम बदलेगा और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की संभावना है।

    भोपाल में 36 डिग्री जा सकता है पारा 

    मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।