Move to Jagran APP

30 दिसंबर से फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, टूटेगा 118 साल का रिकॉर्ड, इन इलाकों में पड़ेंगे ओले

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत अभी दिसंबर के आखिर तक ठंडी हवाओं की गिरफ्त में रहेगा। दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया है। इन राज्‍यों में बारिश के आसार हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 07:26 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 02:55 PM (IST)
30 दिसंबर से फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, टूटेगा 118 साल का रिकॉर्ड, इन इलाकों में पड़ेंगे ओले
30 दिसंबर से फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, टूटेगा 118 साल का रिकॉर्ड, इन इलाकों में पड़ेंगे ओले

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather News Today Forecast उत्तर भारत में जारी शीतलहर अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत दिसंबर के आखिर तक ठिठुराने वाली ठंडी हवाओं की गिरफ्त में रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान के कई हिस्सों में 29 दिसंबर तक शीतलहर के चलने का अनुमान है। इस वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कड़के की सर्दी का सितम जारी रहेगा। राजस्थान के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। सीकर में बीती रात तापमान माइनस 3 डिग्री पहुंच गया।   

loksabha election banner

इन राज्‍यों में घना कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत 

समाचार एजेंसी एएनआइ ने मौसम विभाग के हवाले से कहा है कि मध्‍य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में पाला गिरने की आशंका है। यही नहीं उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्‍तीसगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर राजस्‍थान के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा नजर आ सकता है। यही नहीं मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा के विभिन्‍न इलाकों में भी घना कोहरा नजर आ सकता है। साथ ही साथ पूर्वोत्‍तर भारत के कई इलाकों में भी चार से पांच दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। 

इन राज्‍यों में ओले गिरने की आशंका 

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेट‍िन (All India Weather Warning Bulletin) में कहा है कि 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ एकबार फिर सक्रिय होगा। इसकी वजह से उत्‍तर-पश्चिम और मध्‍य भारत के कुछ इलाकों में 31 दिसंबर से पहली जनवरी के बीच ओले के साथ साथ बारिश होने आशंका है। यही नहीं दो जनवरी को पूर्व भारत में भी ऐसी स्थितियां लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी इस चेतावनी से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।  

इसलिए जारी है सर्दी का सितम 

दिल्ली के ज्यादातर मौसम स्टेशनों पर लगातार 12 दिन से अत्यधिक ठंड रिकॉर्ड की जा रही है। दिल्‍ली में शुक्रवार की सुबह को न्‍यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया। अनुमान है कि दिल्‍ली में कड़ाके की सर्दी का 118 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। साल 1997, 1998, 2003 और 2014 में भी अत्यधिक ठंड का ऐसा दौर चला था। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम की ओर आने वाली ठंडी हवाएं नीचे की ओर बह रही हैं, इसलिए इस क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का प्रकोप बना हुआ है। 15 दिसंबर से उत्तर भारत के कई राज्यों में अत्यधिक ठंड की स्थिति है। 

1901 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर हो सकता है इस साल

इस साल दिसंबर में शीतलहर का प्रकोप जिस तरह लगातार बना हुआ है, उसे देखते हुए लगता है कि इस बार 118 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। 2019 का दिसंबर माह 1901 के बाद सबसे ठंडा साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 1919, 1929, 1961 और 1997 में ही ऐसा हुआ है जब दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा हो। इस साल भी 26 दिसंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि 31 दिसंबर तक यह और गिरकर 19.15 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर बन जाएगा। मालूम हो कि दिसंबर 1901 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ओडि‍शा नहीं जा सके उपराष्‍ट्रपति 

देश के उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने बताया कि खराब मौसम के कारण वे ओडि‍शा के बालनगीर (Balangir, Odisha) नहीं पहुंच सके। उन्‍हें एलपीजी PG Bottling Plant का उद्घाटन करना था। यही नहीं बालनगीर में ही उन्‍हें राजेंद्र कॉलेज Rajendra College, Balangir के प्‍लेटिनम जुबली समारोह Platinum Jubilee celebrations में हिस्‍सा लेना था। वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भुवनेश्वर, पूरी, कोलकाता सहित ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि अमृतसर, लुधियाना और अलवर सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ और इलाके भीषण शीतलहर की चपेट में आएंगे। उत्‍तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है। दिल्ली आने-जाने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।  

कश्मीर में जम गई डल झील

कश्मीर में डल झील समेत कई जलस्त्रोतों में पानी बर्फ की चादर में बदलता जा रहा है। जम्मू और श्रीनगर के दिन के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जम्मू में दिन का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस जबकि श्रीनगर का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लेह गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड में भी आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। वहीं, चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। हिमाचल में भी छह स्थानों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।  

इसे भी पढ़ें: कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, देरी से चल रहीं दिल्ली आने-जाने वाली 21 ट्रेनें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.