Weather Update: कभी उमस तो कभी ठंडी हवाएं, इन राज्यों में आने वाले दिनों में होगी भारी बारिश
Rain Hail IMD ने फिर से आने वाले पांच दिनों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। जारी हुए बुलेटिन में उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान कर्नाटक उत्तराखंड के साथ कई राज्यों का जिक्र।
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में मौसम काफी दिनों से सुहाना बना हुआ है। 20 मई के बाद गर्म हुए मौसम से देशवासी छूटकारा चाहते थे, जहां 26-27 मई से मौसम ने करवट ली और कहीं जगह बारिश हुई तो कहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल जून की शुरुआत से मौसम ठंडा बना हुआ है। हालांकि, गुरुवार को दिन में थोड़ी छूप रही, लेकिन गर्मी का एहसास कम ही था। वहीं, बात आने वाले दिनों की करें तो जारी हुए बुलेटिन में कही भी गर्म हवा चलने की चेतावनी नहीं थी। अगर थी तो वो सिर्फ भारी बारिश की चेतावनी थी।
भारत मौसम विज्ञाम विभाग (IMD) ने आने वाले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के इलाकों में जल्द बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह कैथल (हरियाणा), रुड़की (उत्तराखंड), बल्लभगढ़ (हरियाणा) और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हल्की तीव्रता वाली बारिश की संभावना जताई थी। जहां एक बार शाम को फिर से मौसम विभाग ने बारिश और गरज के साथ हिसार, भिवानी, कोसली, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जारी की थी। इसके साथ ही 20-40 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की भी उम्मीद लगाई गई थी। ताजा बुलेटिन नीचे...
Thunderstorm with rain and wind speed 20-40 KMPH would occur over&adjoining areas of Hissar, Bhiwani, Kosli, Mahendargarh, Charkhi Dadri, Jhajjar, Narnaul, Rewari, Rohtak, Gurugram, Sonipat&light rain over isolated places of Delhi during next 2 hours: India Meteorological Dept
— ANI (@ANI) June 5, 2020
मौसम विभाग के अनुसार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा और केरल-माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में पृथक स्थानों पर भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने की संभावना है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल-असम और मेघालय के अलग-थलग स्थानों पर 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाओं चलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार 9 जून के आसपास गोवा, केरल और ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं राज्यों का अलग से हाल...
उत्तर प्रदेश में मौसम हुआ ठंडा
पश्चिम बंगाल के साथ ही मुंबई, कर्नाटक व गुजरात के तटीय इलाकों में तूफान तथा भयंकर बारिश का असर उत्तर प्रदेश पर भी दिखा। जहां गुरुवार को बादल छाए रहे तो प्रदेश में आज बादलों की आवाजाही के बीच में कुछ जगह पर कुछ जगह अच्छी बारिश की संभावना भी बनी है। लखनऊ के साथ कानपुर तथा पास के कई जिलों में गुरुवार से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी में बादल फुहार बरसाएंगे।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बारिश से मौसम का मिज़ाज बदला। pic.twitter.com/04apBsUWPR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2020
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कई दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में गुरुवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। वहीं, केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमपात की सूचना भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन मौसम के तेवर और तल्ख रहेंगे। आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में भी तूफान का असर, जगह-जगह बारिश
महाराष्ट्र पहुंचे तूफान निसर्ग का असर बिहार पर भी दिखा। शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तूफान से देश के मैदानी भागों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ हैं। इससे बारिश हो रही है। बिहार के अलावा झारखंड में भी बादल छाए हुए हैं। वहां भी कई जगह बारिश हो रही है।