Move to Jagran APP

Weather Update News: पारा फ‍िर 47 डिग्री के पार; लू चलने की चेतावनी, दिल्‍ली में यलो अलर्ट, इन जगहों पर होगी भारी बारिश

देश के कई हिस्‍सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब और हरियाणा के साथ साथ राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव का प्रकोप देखा जा सकता है। पढ़ें यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 04 Jun 2022 03:40 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 01:25 AM (IST)
Weather Update News: पारा फ‍िर 47 डिग्री के पार; लू चलने की चेतावनी, दिल्‍ली में यलो अलर्ट, इन जगहों पर होगी भारी बारिश
दिल्‍ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। जानें मौसम विभाग का अलर्ट... (File Photo)

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। कुछ दिनों की राहत के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्से फिर लू की चपेट में हैं। कई कस्बों और शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम कार्यालय ने शनिवार को कहा कि राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। शनिवार को राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार और उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

दिल्ली के मुंगेशपुर मौसम केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के बेस स्टेशन सफदरजंग में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम कार्यालय ने कहा कि राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में चार-पांच जून को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

शुक्रवार को, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों के 40 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। मौसम कार्यालय के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत ने 24 मई को आंधी के बाद पूरे क्षेत्र में लू से राहत मिली थी। इस बीच, मौसम कार्यालय ने सात जून से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश का अनुमान जताया है।

अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी क्षेत्र बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की भविष्यवाणी की है। 07 जून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश हो सकती है। यही नहीं अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्‍ली के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के मुख्‍तलिफ इलाकों लू चलने के आसार हैं।

वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग अलग स्‍थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम या भारी बारिश संभव है। वहीं दक्षिण कोंकण, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.