विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, यूपी-बिहार में भी गिरेगा पारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Published: Mon, 25 Nov 2024 07:46 AM (IST)

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर का मौसम करवट लेने वाला है।आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना ...और पढ़ें

देश के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड (फोटो-सोशल मीडिया)
देश के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. यूपी के कई जिलों में आज घने कोहरे के आसार
  2. दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत देशभर में मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली एनसीआर का मौसम करवट लेने वाला है। आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं बिहार में भी हांड कंपा देने वाली ठंड जल्द ही शुरू होने वाली है। यूपी में आज भी मौसम शुष्क होने के आसार हैं। दो दिनों में तापमान एक बार फिर से कम होगा जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज सुबह कई इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज बारिश का अलर्ट

आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 नवंबर को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अलर्ट है। 27 नवंबर की अगर बात करें तो 27 को तमिलनाडु, पुडुचेरी , कराईकल, केरल, माहे, यनम और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

वहीं राजस्थान की अगर बात करें तो राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। राज्य के सभी हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीते कुछ दिनों से राज्य में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जयपुर भी सर्दी की चपेट में है। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जयपुर में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: अब होगी कंपकंपी वाली ठंड की एंट्री, बादल को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: फिर NCR में हालात गंभीर, 961 पहुंचा AQI; दिल्ली के इलाकों में देखने को मिली थोड़ी राहत