Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Weather Update: दिल्‍ली में फिर झमाझम बरसे बादल, कई इलाकों में भरा पानी

Weather Update उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल के मंडी में तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा है।

By Mahen KhannaMon, 10 Jul 2023 07:39 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। 

उत्तर भारत में कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

10 Jul 20237:39:32 PM
Heavy Rain In India PHOTOS: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का तांडव, तस्वीरों में देखें अपने राज्य

 देश के कई राज्यों में भारी बारिश का तांडव जारी है। वहीं उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है। देखें तस्‍वीरें...

10 Jul 20236:00:51 PM
दिल्‍ली में फिर झमाझम बरसे बादल, कई इलाकों में भरा पानी

दिल्‍ली में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा और कई इलाकों में फिर जलभराव की स्‍थ‍िति बन गई।

#WATCH | Heavy rain lashes parts of national capital; water logging witnessed in several areas.

(Visuals from Dhaula Kuan) pic.twitter.com/XnItoEbXH3

— ANI (@ANI) July 10, 2023
10 Jul 20234:47:55 PM
यमुना के निकट रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम होगा शुरूः सौरभ भारद्वाज
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार भी हाई अलर्ट पर है। जैसे ही यमुना का जलस्तक 206 मीटर पार कर जाएगा, तुरंत ही यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें यमुना का चेतावनी मार्क 204.50 मीटर कम है। वहीं, खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
10 Jul 20234:44:54 PM
मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में आए उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है।

#WATCH | Himachal Pradesh: Mandi's Panchvaktra temple has been submerged in water due to a spate in the Beas river following incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/sk7wjpbnah

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20234:05:19 PM
दिल्ली के यमुना बाजार की झुग्गियों में घुसा पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंचने के चलते यमुना बाजार की झुग्गियों में पानी घुस गया है। 

10 Jul 20233:35:56 PM
चंडीगढ़ में भारी बारिश के कारण सड़कों पर गड्ढे बने, वाहन डूबे

चंडीगढ़ में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। कई इलाकों में सड़कों पर गड्ढे बन गए और जलभराव में वाहन डूबे दिखे।

10 Jul 20233:17:56 PM
Weather Update नितिन गडकरी ने राज्यों में बाढ़ से प्रभावित राजमार्गों का अधिकारियों से जायजा लिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अन्य सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की।

सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव, एनएचएआई के अध्यक्ष, डीजी रोड और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी वाली इस विशेष बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
10 Jul 20233:15:13 PM
Weather Update Live चंडीगढ़ में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा

चंडीगढ़ में लगातार बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ गिरने से सेक्टर 17/22 डिवाइडिंग रोड के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।

#WATCH | Chandigarh | A large portion of the road near sector 17/22 dividing road caved in after a huge tree fell due to incessant rainfall. pic.twitter.com/HYX3SluVlN

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20233:07:38 PM
यमुना नदी ने दिल्ली में चेतावनी स्तर को पार किया, बाढ़ का खतरा गहराया

दिल्ली में यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गयी है। दोपहर दो बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.88 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। दोपहर 2 बजे हथिनीकुंड बैराज से 2,13,679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

10 Jul 20233:02:35 PM
Weather Update Live करनाल स्थित इंद्री के कई गांवों में यमुना नदी का पानी घुसा

हरियाणा के करनाल स्थित इंद्री के कई गांवों में यमुना नदी का पानी घुस गया है। सड़कें पानी से लबालब भरने से बंद हो गई हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

#WATCH | Karnal, Haryana: Water of Yamuna River entered several villages of Indri. Roads closed, SDRF team on the spot and rescue operation underway pic.twitter.com/lF7ssL1olJ

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20232:46:46 PM
IMD ने पंजाब और हरियाणा के लिए जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी ने पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि चंडीगढ़, पंचकुला (हरियाणा) और मोहाली (पंजाब) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन घंटों में भारी बारिश की आशंका है।

10 Jul 20232:44:59 PM
पंजाब में स्थिति नियंत्रण में है- सीएम भगवंत मान

पंजाब में में बारिश की स्थिति पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैंने कल गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछा और हमने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जरूरत पड़ने पर हम उनसे संपर्क करेंगे। हमारे पास पटियाला से सूचना है, जहां नदी खतरे के स्तर तक पहुंच गई है। अगर जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ की टीमें तैयार हैं और सेना ने भी कई स्थानों पर अपने शिविर लगाए हैं।

#WATCH | Mohali, Punjab: I spoke with Home Minister Amit Shah yesterday. He enquired about the flood situation and we explained that the situation is currently under control and that we will reach out to him if there is a need. We have information from Patiala where the river has… pic.twitter.com/7RmgO2iK07

— ANI (@ANI) July 10, 2023
10 Jul 20232:34:46 PM
क्या बोलीं लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी?
blog images

दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने बताया कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।

10 Jul 20232:25:36 PM
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू- SP सौम्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी की SP सौम्या सांबशिवन ने बताया कि यहां सभी नदियां उफान पर हैं, बहुत ज्यादा स्थिति खराब है। कई इमारतें, पुल जलमग्न हो चुके हैं। जहां-जहां लोगों को खतरा है वहां से हमने उन्हें निकाला है। अभी भी लोगों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया जारी है।

Himachal Pradesh | There is a state of complete disaster in Mandi district. Many buildings, bridges and parking lots have been washed away. Our local teams and SHOs have done good work in evacuating citizens: SSP Mandi, Soumya Sambasivan pic.twitter.com/dckYs1J4rC

— ANI (@ANI) July 10, 2023
10 Jul 20232:13:03 PM
यमुना नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान के पार

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है।

#WATCH | Delhi | River Yamuna has crossed warning level. At 1 pm, water level of the river recorded at 204.63 m. Till 1 pm, 1,90,837 cusecs of water released from Hathinikund barrage into Yamuna pic.twitter.com/78EkipT8Nu

— ANI (@ANI) July 10, 2023
10 Jul 20232:04:08 PM
पंजाब, हरियाणा और यूपी में आज तेज बारिश का अलर्ट, हिमाचल में कल से मिलेगी राहत

आईएमडी दिल्ली की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि कल से हिमाचल प्रदेश में बारिश कम होने की संभावना है, लेकिन उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक इसी तरह की या थोड़ी कम तीव्रता वाली बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

सोमा के अनुसार, पूर्वी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में आज भारी बारिश की उम्मीद है।

10 Jul 20231:48:53 PM
उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में कल से बारिश कम होने का अनुमानः IMD

आईएमडी दिल्ली की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि दिल्ली में आज 12 सेमी तक बारिश की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में येलो अलर्ट है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल से उत्तर-पश्चिम हिमालय में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

#WATCH | "We're expecting upto 12 cm rainfall in Delhi, it might be more, we're monitoring... there is a yellow alert for Delhi today...tomorrow onwards we're expecting rain to abate slightly over the north-west Himalayan region...": Soma Sen, Scientist, IMD Delhi pic.twitter.com/vL98gGc5l9

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20231:44:56 PM
सोलन के बद्दी नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुल का हिस्सा बहा

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच सोलन के बद्दी नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक पुल का हिस्सा बह गया।

#WATCH | Portion of a bridge washed away in the Baddi Nalagarh Industrial Area of Solan amid incessant rainfall in Himachal Pradesh pic.twitter.com/qckEAcMYbR

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20231:41:35 PM
Rain Update सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारी बारिश के मद्देनजर आपात बैठक की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बारिश के चलते आपात बैठक ली। सीएम ने बताया कि दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को 153 मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सिस्टम ऐसी अभूतपूर्व बारिश को झेलने के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं, इसलिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

10 Jul 20231:38:26 PM
Weather Update Live पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों से स्थिति का लिया जायजा

पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कई राज्यों में अत्यधिक बारिश के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। पीएम को बताया गया कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।

10 Jul 20231:19:56 PM
अजमेर में सागर झील ओवरफ्लो हुई

राजस्थान के अजमेर में भी भारी बारिश होने लगी है। भारी बारिश के कारण सागर झील ओवरफ्लो हो गई है, जिससे पानी तेजी से गिर रहा है।

#WATCH राजस्थान: ड्रोन वीडियो अजमेर से है जहां भारी बारिश के कारण सागर झील ओवरफ्लो हो गई। pic.twitter.com/2smDRlVn6v

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

10 Jul 20231:16:30 PM
मंडी में भारी बारिश से कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति, वीडियो आया सामने

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विक्टोरिया ब्रिज से वीडियो सामने आया है।

#WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। वीडियो विक्टोरिया ब्रिज से है। pic.twitter.com/l8SKXybPoo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

10 Jul 20231:14:52 PM
Weather Update Live कई दिन बारिश की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगीः IMD

IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों में बारिश हुई है, लेकिन आज कम बारिश होगी। उन्होंने कहा कि कल से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अभी कुछ दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

10 Jul 20231:08:47 PM
नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत

बिलासपुर जिले के उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खरकड़ी के लोभी राम नामक बुजुर्ग की नाले में बहने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपने ही गांव में शादी में वेद लेकर जा रहा था और घर से करीब 01 किलोमीटर दूर नाले में बारिश के कारण आए ज्यादा बहाव में बह गया।

10 Jul 20231:02:06 PM
Rain Alert खतरे के निशान पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.36 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। दोपहर 12 बजे बैराज से 2,17,003 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

10 Jul 202312:51:47 PM
Weather Update Live फिरोजपुर पुलिस कैंप में पानी में तैर रही गाड़ियां

पंजाब में भी भारी बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं। रूपनगर में बाढ़ जैसे हालात हैं तो  फिल्लोर पुलिस अकादमी से गाड़ियों के तैरने का वीडियो सामने आया है।

भारी बारिश के बाद Punjab के फिल्लौर स्थित पुलिस एकेडमी में पानी भर गया। एकेडमी में खड़ी गाड़ियां पानी में तैरने लगीं। #PunjabRain #Punjab pic.twitter.com/qjpjInWJ3Q

— Rajat IN_Journo 🖊️ (@Rajatin97) July 10, 2023

10 Jul 202312:35:09 PM
Weather Update Live पंजाब के रूपनगर में बाढ़ जैसे हालात

पंजाब में भी भारी बारिश से हालात खराब बने हुए है। लगातार बारिश से कई इमारतों के ढहने की खबरे मिली है। वहीं, रूपनगर जिले में काफी ज्यादा जलभराव हो गया है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

#WATCH | Several parts of Punjab heavily flooded due to torrential rain

(Drone visuals from Rupnagar district) pic.twitter.com/j03VWrZ3kP

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 202312:03:04 PM
Weather Update Live भारी बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का हिस्सा गिरा

पंजाब में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में स्थित खराब है। बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का हिस्सा गिर गया।

#WATCH | Punjab | Portion of a building in Mohali collapsed due to heavy rain. Details awaited. pic.twitter.com/wsiW5zUr4B

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 202311:59:48 AM
Weather Update Live जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की बात, मदद का आश्वासन दिया

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से बात कर बारिश के हालात पर चर्चा की और उन्हें हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से हुई जान माल की क्षति, मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

10 Jul 202311:40:56 AM
Weather Update चंबा जिले में रावी नदी के पास स्थित कई घर जलमग्न हुए

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदियां और नाले उफान पर हैं, रावी नदी के पास स्थित कई घर जलमग्न हो गए हैं। मलबे और चट्टानों के कारण पठानकोट-भरमौर एनएच बंद हो गया।

#WATCH | Himachal Pradesh | Incessant heavy rainfall for the past two days in Chamba district affects the lives of people. Rivers and nallahs overflow, Ravi river swells - several houses located near the river inundated. Pathankot-Bharmour NH closed due to rubbles and boulders. pic.twitter.com/YzWA1x7PKP

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 202311:21:41 AM
Rain Update हिमाचल के बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात रुक गया है। पिछले 2-3 दिनों से यहां लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है।

#WATCH | Himachal Pradesh | Landslide near Gambrola Bridge in Bilaspur halts traffic movement on the route.

The state is ravaged due to floods and landslides due to incessant heavy rainfall here for the past 2-3 days. pic.twitter.com/6f1J9n3B8R

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 202311:19:09 AM
Weather Update Live कल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को कर सकता है पारः आतिशी

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी ने कहा कि कल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है। नावें तैनात की गई हैं और उनके पास उचित बचाव उपकरण हैं। 

10 Jul 202310:59:04 AM
Weather News हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज और 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, इसलिए हमने स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है।

#WATCH | Himachal Pradesh Education Minister Rohit Thakur says, "The damage due to unprecedented rainfall is before you to see. Since there is a Red Alert for 10-11 July, we decided to shut schools & colleges and we will review the situation in the time to come so that the… pic.twitter.com/TGXec7KV2i

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 202310:54:30 AM
Weather Update Live दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में टूटे बारिश के सभी रिकॉर्ड
blog images

दिल्ली में अब तक 112 फीसद, पंजाब में 100 फीसद और हिमाचल प्रदेश में औसत से 70 फीसद अधिक वर्षा हुई है।

10 Jul 202310:52:22 AM
Monsoon Update Live उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 22 लोगों की मौत
उत्तर भारत में बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से 22 लोगों की मौत हो गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जहां नुकसान कर रही है, वहीं मैदानों में लगातार बारिश से घर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
10 Jul 202310:47:44 AM
Weather Update Live हिमाचल में भारी बारिश से 3 दिनों में 9 की मौत, 250 घर क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारी बारिश के चलते राज्य में हुए नुकसान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों में अभूतपूर्व भारी बारिश हुई है, इससे बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे, सड़कों, पीने के पानी की सुविधाओं, किसानों के खेतों के साथ-साथ घरों को नुकसान हुआ है। हादसों में नौ लोगों की मौत हुई है और लगभग 250 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

10 Jul 202310:43:44 AM
हमीरपुर जिले में 28 संपर्क मार्ग बंद
हिमाचल के हमीरपुर में बारिश से कई मार्ग बाधित हो गए हैं और कई जगह भूस्खलन हुआ है व पेड़ भी गिरे हैं। ब्यास सहित अन्य खड्डों में पानी का प्रवाह अधिक है। जिला के विभिन्न उपमंडलों में करीब 28 संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। इन मार्गों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग जुटा है। 
10 Jul 202310:15:51 AM
Weather Update Live CM सुक्खू की हिमाचल के लोगों से घर में रहने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से अगले 24 घंटों तक अपने घरों के अंदर रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। सीएम ने 3 हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 भी जारी किया।

10 Jul 20239:59:29 AM
Rain Alert दिल्ली का प्रगति मैदान टनल बंद

बारिश के चलते दिल्ली में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी के चलते प्रगति मैदान टनल बंद कर दिया गया है।

10 Jul 20239:48:15 AM
Weather Update Live मंडी के थुनाग में बादल फटने से बाढ़

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। इस बीच मंडी के थुनाग में बादल फटने से बाढ़ आ गई है। इस तबाही का वीडियो भी सामने आया है।

#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | Cloud burst in Thunag causes flash floods.

(Visuals - viral video confirmed by Police) pic.twitter.com/Og9Wm5Rjd2

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20239:37:57 AM
हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ आ गई है। स्वारघाट के पास नैना देवी रोड पर भारी बारिश हो रही है।

#WATCH | Rainfall continues in Himachal Pradesh, causing landslides and flooding at several locations.

Visuals from Naina Devi Road near Swarghat. pic.twitter.com/O9RzbJ6yBr

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20239:27:40 AM
Weather Update Live कुल्लू बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर है। कुल्लू बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसे हाल हैं।

#WATCH | Under the impact of incessant rainfall in Himachal Pradesh, Lagghati Khad in Kullu swells.

Visuals near Kullu Bus Stand. pic.twitter.com/Vt8ul1rU4u

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20239:22:44 AM
कुमाऊं में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन

उत्तराखंड के कुमाऊं में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। प्रशासन की ओर से एनएच 9 ऑल वेदर रोड पर सड़क साफ करने का काम जारी है। इस बीच, यात्री भी मार्ग साफ करने के लिए बोल्डर हटा रहे हैं। बारिश के कारण जिले के लोहाघाट की सड़कों पर जलभराव हो गया है।

#WATCH | Uttarakhand | Due to continuous rainfall in Kumaon, Tanakpur-Pithoragarh route blocked at a few locations. The work of clearing the road on NH 9 All Weather Road is underway by the administration. Meanwhile, passengers too remove the boulders to clear the route.

Roads… pic.twitter.com/y3RtiZ7a5T

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2023

10 Jul 20239:10:27 AM
मनाली में बिजली, पानी और मोबाइल सेवा ठप

मनाली में भारी बारिश के चलते 15 से अधिक होटल ब्यास में बहे। 63 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इलाके में बिजली पानी व मोबाइल नेटवर्क सेवा ठप हो गई है।

10 Jul 20239:00:47 AM
सीएम केजरीवाल आज यमुना में बढ़ते जल स्तर और बारिश को लेकर बैठक करेंगे
blog images

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यमुना में बढ़ते जल स्तर और शहर में लगातार हो रही बारिश को लेकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

10 Jul 20238:58:12 AM
Weather Update Live गुड़गांव और दिल्ली में सभी स्कूल आज बंद

भारी बारिश के चलते गुड़गांव और दिल्ली में सभी स्कूल आज बंद हैं। गुड़गांव प्रशासन ने भी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कॉरपोरेट घरानों को आज घर से काम करने की सलाह दी है।

10 Jul 20238:50:57 AM
Weather Update हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट और जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालयों में आज अवकाश

हिमाचल में लगातार बारिश के कारण वादकारियों, वकीलों, कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते आज उच्च न्यायालय और हिमाचल प्रदेश राज्य में जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालयों में अवकाश रहेगा।

अवकाश के स्थान पर भविष्य में किसी अन्य गैर-कार्य दिवस को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्य दिवस घोषित किया जाएगा।
10 Jul 20238:48:49 AM
हिमाचल के सिरमौर में भारी बारिश से खेती नष्ट हुई
blog images

हिमाचल के जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में भारी बारिश से टमाटर और शिमला मिर्च की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है। आज भी हिमाचल में बारिश का अलर्ट है।

10 Jul 20238:45:18 AM
Weather Update पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते बंद

पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 देर रात को कच्ची ढंग के पास पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसके चलते अब यह मार्ग कई दिनों के लिए बंद हो गया है।

10 Jul 20238:40:41 AM
Weather Update बारिश थमने से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
Weather Update जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यातायात बहाली कार्य और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद कर दिया गया। हालांकि, मौसम में सुधार होने पर अमरनाथ यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हो गई।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Amarnath Yatra resumes from the Baltal base camp as the weather improves. Chopper service has also resumed. pic.twitter.com/Kx00BqUAVR

— ANI (@ANI) July 10, 2023

10 Jul 20238:39:16 AM
Monsoon Update Live दिल्ली में यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चेतावनी
हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
10 Jul 20238:35:08 AM
Weather Update Live कहीं वाहन बहे तो कहीं सड़कें धंसी, हिमाचल-उत्तराखंड में 11 जुलाई तक अलर्ट

भारी वर्षा से कई जगह वाहन बह जाने तो कहीं सड़कें धंसने की खबरे मिली है। हिमाचल के मंडी में तो एक 40 साल पुराना पुल ढह गया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ गया है।

10 Jul 20238:32:02 AM
Rain Alert भारी बारिश से 19 लोगों की मौत
blog images

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बीते दिन हुई तेज बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बुरा देखने को मिल रहा है।

10 Jul 20238:29:02 AM
Weather Update Live दिल्ली में आज भी येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us