Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather Update: उत्तर भारत में पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड, दिल्ली-NCR में तेजी से बदल रहा मौसम; इन राज्यों में छाएगा कोहरा

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM (IST)

    दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के मौसम में तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है और जल्द ही कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अब आगे बताते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

    Hero Image
    Weather Update: देश के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: Weather Update: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के मौसम में तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है और जल्द ही कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। अब आगे बताते हैं, देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

    दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। ऐसे में लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाते समय काफी ध्यान रखना होगा।

    यूपी में पड़ेगा कोहरा

    उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो वहां अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर से आ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेंगे। इस विक्षोभ के कारण राज्य में हवा का रुख बदल जाएगा। हवा के रुख बदलने से तापमान में गिरावट होगी और कोहरा छाएगा।

    जानें बिहार के मौसम का मिजाज

    बिहार में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। हालांकि, अभी तक कड़ाके की सर्दी का अनुभव नहीं हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होना आम बात हो गई है। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। ठंड के साथ-साथ कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 26-30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब-हरियाणा में भी 27,28 और 29 नवंबर को लोगों को कोहरे का एहसास हो सकता है। वहीं तमिनलाडु, आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, केरल में 28 नवंबर को तेज बारिश की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में गिरा तापमान; रात आठ बजे के बाद रहें सावधान