गुजरात, ओडिशा समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज गुजरात ओडिशा समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 09:26 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को गुजरात और ओडिशा में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा के कुछ अलग-अलग इलाकों में भी दिन भर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि, 'उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है।इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें