विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heatwave Alert: भारत में क्यों पड़ रही अधिक गर्मी? क्या है हीटवेव का रिकॉर्ड टाइम; जानिए कहां होगी बारिश

Published: Tue, 21 May 2024 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 03:42 PM (IST)

Weather Update Today Heatwave Alert मौसम विभाग का कहना है कि कहा है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम में पंजाब और ...और पढ़ें

Heatwave Alert: भारत में क्यों पड़ रही अधिक गर्मी (File Photo)
Heatwave Alert: भारत में क्यों पड़ रही अधिक गर्मी (File Photo)

रॉयटर्स, नई दिल्ली। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर भारत में लू का कहर ऐसा है कि लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं भारत में अधिक गर्मी क्यों पड़ रही है?

मौसम विभाग के अनुसार, इस गर्मी में भारत के उत्तर-पश्चिम में और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली ने राष्ट्रीय चुनावों के अंतिम दो चरणों में मतदान से पहले तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के कारण सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

देश में सबसे गर्म दिन

सोमवार को दिल्ली का नजफगढ़ देश में सबसे गर्म दिन रहने वाला क्षेत्र बना। सोमवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

लोकसभा के छठे चरण में भी जारी रहेगा गर्मी का कहर

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड वार्निंग जारी की है। हीटवेज के चलते सभी आयु वर्गों में गर्मी से होने वाली बीमारियों और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। 23 मई से 26 मई तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रात में भी लू चलने की संभावना है।

भारत में अधिक गर्मी क्यों पड़ रही है?

भारत में गर्मी अक्सर मई के दौरान चरम पर होती है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि आमतौर पर 2-3 दिन ही गर्मी पड़ती है, लेकिन इस महीने उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में 7-10 दिन गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुख्य रूप से मानसूनी कमजोर हो रहा है और इसके कारण अल नीनो भी कमजोर हो रहा है। जिसकी वजह से एशिया में गर्म, शुष्क मौसम और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

भारत में गर्मी का असर

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पड़ रही भयंकर गर्मी का असर भारत पर भी पड़ रहा है। भारत के अन्य भागों में पहले से ही गर्मियों में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पिछले महीने दक्षिण-पश्चिमी तटीय राज्य केरल के लिए भी हीटवेव की घोषणा की थी।

हीटवेव का रिकॉर्ड क्या है?

हीटवेव के लिए IMD रिकॉर्ड तब होता है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और जब सामान्य अधिकतम तापमान से विचलन कम से कम 4.5 डिग्री हो।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

25 मई 2024 (शनिवार) को दिल्ली, बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छठे चरण के लिए मतदान होगा। आईएमडी ने इस सप्ताह दिल्ली में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट पहले ही जारी किया हुआ है, जो इस बात का संकेत है कि तापमान में वृद्धि की संभावना है।

किन राज्यों में रहेगी सबसे अधिक गर्मी?

आईएमडी ने कहा है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम में पंजाब और हरियाणा जैसे अनाज उत्पादक राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।

किन राज्यों में होगी झमाझम बारिश?

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह दक्षिणी राज्य केरल और तमिलनाडु में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Heat Wave In India: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक लू का कहर, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश और बिजली की चेतावनी