Move to Jagran APP

Weather Today: उत्तर भारत के कई शहरों में बादलों का पहरा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों पर बादलों का पहरा है। कई जगह बारिश तो कई जगह पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

By Versha SinghEdited By: Versha SinghPublished: Thu, 26 Jan 2023 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 09:34 AM (IST)
Weather Today: उत्तर भारत के कई शहरों में बादलों का पहरा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के कई राज्यों पर बादलों का पहरा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों पर बादलों का पहरा है। कई जगह बारिश तो कई जगह पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का सिलसिला भी लगातार जारी है।

loksabha election banner

भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में बारिश के आसार ज्यादा है। मौसम करवट बदलेगा। लोगों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से लेकर अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। आने वाले कुछ दिनों में लगातार बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाको में बर्फबारी जारी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को दिक्ततें हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी, 2023 से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके कारण 28 और 29 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

बता दें कि 29 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलो में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वांचल में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने राज्य में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा ज्यादा ओलावृष्टि होने पर किसानों की फसल खराब होने की संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि को लेकर भी विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है। 

पंजाब में हो सकती है बारिश

पंजाब में गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बारिश लोगों के जश्न को खराब कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बरसात हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बीते 24 घंटों के दौरान लुधियाना में 18 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है, जो सामान्य 27 मिलीमीटर होती है। हालांकि, यह आंकड़े बीते साल जनवरी में करीब 130 मिलीमीटर से बहुत कम है। 28 और 29 जनवरी को एक बार फिर से बरसात होने की संभावना है।

राजस्थान-मध्य प्रदेश का हाल 

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही राज्य का तापमान 9 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से जीवन व्यस्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत देश को कश्मीर से जोड़ने वाले सारे राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। बारिश-बर्फबारी से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कश्मीर घाटी के अधिकांश ऊंचाई वाले हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई है।

देशभर के मौसम का हाल बताने वाली मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, एक ताजा वेस्टर्न डिस्टबर्नेंस 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, इसकी वजह से  28 और 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की और मध्यम व्यापक से व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं, इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की और मध्यम अलग-अलग स्थानों बारिश होने की संभावना जताई है। 29 जनवरी को  पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.