Move to Jagran APP

Weather Report: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस दिन हो सकती है भारी बारिश

जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे ही मौसम का मिजाज भी बदलता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Tue, 15 Feb 2022 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM (IST)
Weather Report: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस दिन हो सकती है भारी बारिश
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलेगा मौसम का मिजाज फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन: जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे ही मौसम का मिजाज भी बदलता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 से 16 फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है। साथ ही 17 से 20 फरवरी की रात के दौरान भी इस क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

साथ ही, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी सुबह में धुंध देखने को मिल रही है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। यहां भी सर्दी कम और गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी दस्तक दे देगी।

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। वही, धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.