Weather Report: ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, उत्तर रेलवे की 20 ट्रेनें लेट
मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद 30 और 31 जनवरी को फिर से बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।
नई दिल्ली, एजेंसी। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। इससे हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, दिल्ली और एनसीआर कमेत कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससी वजह से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। जबकि दक्षिण-पश्चिम यूपी, उप-हिमालयी और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आज सुबह 5:30 बजे मध्यम कोहरा देखने को मिला।
India Meteorological Department (IMD): Dense to very dense fog observed at isolated places over Punjab, Haryana, & Gangetic West Bengal. Moderate fog observed at isolated places over South-West UP & sub-Himalayan West Bengal & Sikkim at 5:30 am today. pic.twitter.com/W9fDaOzxKS — ANI (@ANI) January 30, 2020
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान के सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरने के साथ अपेक्षाकृत ठंडा दिन रहा। हालांकि, फरवरी के पहले सप्ताह से तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। राहत की बात यह भी है कि अब शीतलहर वाली स्थिति दोबारा लौटकर नहीं आएगी।
हिमाचल में बर्फबारी से आफत
हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदली और बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। बुधवार को पर्यटक स्थल जैसे मनाली, कुफरी और डलहौजी में तापमान में शून्य से नीचे गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद 30 और 31 जनवरी को फिर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है।