Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather: ठंडी हवाओं ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का पारा किया डाउन, पहाड़ों पर बर्फबारी; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

    हिमाचल के उच्च इलाके और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ निचले इलाकों में बर्फबारी हुई है अब वहां बर्फ पिघल रही है। जिसका असर उत्तर भारत पर हो रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर समेत यूपी हरियाणा का पारा काफी नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 07 Mar 2025 07:10 AM (IST)
    Hero Image
    : ठंडी हवाओं ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का पारा किया डाउन (फोटो- एएनआई)

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल के उच्च इलाके और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ निचले इलाकों में बर्फबारी हुई है, अब वहां बर्फ पिघल रही है। जिसका असर उत्तर भारत पर हो रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर समेत यूपी हरियाणा का पारा काफी नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज भी जारी रहेगा ठंडी हवाओं का असर

    पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में पहाड़ों से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसके कारण अलीगढ, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ समेत अन्य जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है। सुबह व रात के समय बर्फीली हवाओं ने फिर से गर्म कपड़े पहनने पर लोगों को मजबूर कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा

    राजस्थान कुछ दिनों बाद गर्मी होने लगेगी

    राजस्थान में भी ठंडी हवाओं के चलते दिन में मौसम ठंडा बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिन में राजस्थान के जयुपर, उदयपुर आदि शहरों में गर्मी बढ़ने लगेगी।

    मुंबई में गर्मी से बुरा हाल

    मुंबई समेत आस पास के क्षेत्र में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति एक हफ्ते तक जारी रह सकती है। साथ ही इस हफ्ते से हीट वेव जैसी स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने अनुसार, समुद्र के ऊपर से आने वाली ठंड हवाओं की रफ्तार धीमी रहेगी।

    उत्तराखंड में मौसम शुष्क

    उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। दून का अधिकतम तापमान 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने से सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। दून में गुरुवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। दिनभर शुष्क मौसम में गर्माहट महसूस की जाने लगी। पारे में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा रहा।

    पहाड़ों में भी दिनभर आसमान साफ था, लेकिन बर्फ पिघलने के कारण निचले इलाकों में सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ है। दिन और रात के पारे में अंतर बढ़ने से स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में ठंड की वापसी! तेज हवाओं के बीच कैसा रहेगा दिन का हाल, देखिए मौसम का ताजा अपडेट