विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, यूपी, उत्तराखंड और पंजाब समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 28 Mar 2023 08:14 AM (IST)

Weather Update Today मौसम विभाग ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी और उत्तराखंड समेत कई राज्यों ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो 30 और 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में, जबकि 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा 30 मार्च को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।

दक्षिण भारत में कब होगी बारिश?

आईएमडी ने बताया कि 31 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की वेबसाइट में बताया गया कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 30 और 31 मार्च को बारिश होने का अनुमान है।

फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। उसके तीन दिनों के बाद इसमें गिरावट होगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि होगी। देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।