विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, अलग-अलग घटनाओं में 8 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:10 PM (IST)

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दीवार गिरने और बिजली का करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से 6 लोगों की मौत हुई (सोर्स-जागरण)

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से 6 लोगों की मौत हुई (सोर्स-जागरण)

HighLights

  1. आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से 6 लोगों की मौत हुई।

  2. दीवार गिरने और बिजली के करंट से मौतें दर्ज हुईं।

  3. मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश और तेज हवाओं की कारण दीवार गिरने और बिजली का करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में 8 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

तटीय इलाकों में काफी नुकसान

इस बारिश में अल-नीनो की वजह से बारिश में 10 प्रतिशत की कमी देखी गई, लेकिन इसके कारण तटीय जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान भी हुआ। आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में सड़के बंद होने, घर गिरने, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ने, सड़कों और पुलियों को नुकसान पहुंचने, भूस्खलन और बाढ़ के खतरे की खबरें आईं।

विशाखापत्तनम, काकीनाडा, एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, पूर्वी गोदावरी, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पश्चिमी गोदावरी, अनाकापल्ले, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीताराम राजू और गुंटूर जिलों में बुधवार और गुरुवार को जबरदस्त बारिश हुई।

मुख्यमंत्री ने हाई अलर्ट किया जारी

शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बारिश से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही राहत-बचाव और पुनर्वास के कामों में तेजी लाने को भी कहा।

उन्होंने अधिकारियों से सड़क संपर्क तुरंत बहाल करने और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों के निवासियों को सतर्क करने के लिए भी कहा।

अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत

गुरुवार को काकीनाडा जिले में 8 साल के एक छात्र मल्लादी लक्ष्मी नारायण की घर की दीवार गिरने से मौत हो गई। छात्र तल्लारेवु मंडल के चिनावालासा का रहने वाला था।

एक अन्य घटना में अनाकापल्ले जिले के नथालरण मंडल के गोला वीधि में सुबह-सुबह 55 साल के गोम्पा मंगा और उनकी 28 साल की बेटी रोंगला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जबकि जानकी के पति रोंगला नागराजू घायल हो गए।

तीसरी घटना में 52 साल के मुद्रबोइना रमादेवी और उनके 30 साल के बेटे एम वेंकटेश्वरुलु की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वहीं कृष्णा जिले के पेडाकल्लेपल्ली में 55 साल के सम्राज्यम की भी करंट लगने से मौत हो गई।

करंट के कारण लगातार हुई घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो खराब सर्विस लाइन और खुले लटके तारों की सूचना तुरंत विभाग को दें।

रिहायशी क्षेत्रों में भरा पानी

लगातार हो रही बारिश के कारण विजाग शहर की कोम्माडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 15 अपार्टमेंट वाली एक रिहायशी इमारत बेसमेंट और पहली मंजिल में बारिश का पानी भर गया। SDRF और पुलिस की टीमों ने सभी 70 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तटीय आंध्रप्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिस कारण एएसआर, मान्यम, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, अनाकापल्ले और विजाग जिलों के मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया और यातायात ठप हो गई।