विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसून की रफ्तार एंट्री से भीगा पूरा देश, बारिश ने मचाई तबाही; दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में हाई अलर्ट

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:12 PM (IST)

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए दिल्ली, यूपी, एमपी, ...और पढ़ें

दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव (फोटो-PTI)

दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव (फोटो-PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात बाधित रहा। देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में जलजमाव हो गया। आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

Delhi Rain

दिल्ली में बारिश ने मचाई तबाही

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

मंगलवार से दिल्ली में बुधवार रात बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर भर में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। दिल्ली के विकास मार्ग, मुनीरका, द्वारका, गीता कॉलोनी, सदर बाजार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पूर्वी दिल्ली में जलभराव हुआ।

Delhi Jangpura

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया, इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट है। गुरुवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद समेत 50 जिलों में बारिश हो रही है। नोएडा में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, तो वहीं गाजियाबाद में सड़क धंस गई। वहीं बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया।

Rain Gaziabad

मध्यप्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश खजुराहो और मंडला में दर्ज की गई है। खजुराहो में लगभग 4।4 इंच और मंडला में 4।2 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा भिंड में 134 मिमी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई।

Surat Rain

गुजरात में जनजीवन प्रभावित

वहीं गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश का असर गुरुवार को भी जारी है। सूरत में भारी बारिश के कारण सारथाना इलाके में समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। सूरत में मूसलाधार बारिश से 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जहां कुछ ही घंटों में 13 से 14 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Haridwar car

हरियाणा में आंधी साथ बारिश का अलर्ट

हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ तूफान, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के फरीदाबाद, करनाल, पलवल, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है।

Haridwar rain

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर

महाराष्ट्र के बड़े हिस्से में भारी बारिश का कहर जारी है। मानसूनी बारिश के कारण हुई घटनाओं में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, नासिक और रत्नागिरी सहित 6 से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के 33 जिलों में अलर्ट

राजस्थान के कुल 33 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 29 जिलों में येलो अलर्ट और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी है।

उत्तराखंड और हिमाचल में चेतावनी

उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर देखने को मिला। बारिश के चलते टिहरी गढ़वाल में NH 707ए पर भूस्खलन हुआ। वहीं हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।