Move to Jagran APP

Weather Forecast Update: मानसून की विदाई के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, जानें- ठंड कब देगी दस्तक?

Weather Forecast Update मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की जल्द ही वापसी होने वाली है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार ठंड भी जल्द दस्तक दे सकती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 12:03 PM (IST)
Weather Forecast Update: मानसून की विदाई के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, जानें- ठंड कब देगी दस्तक?
पहाड़ों पर बर्फबारी शुरु हो गई है। जल्द हो सकती है ठंड की शुरुआत

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देशभर में मानसून की विदाई का समय अब करीब आ गया है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं, स्काईमेट के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती दिनों में मानसून दिल्ली सहित देश के अधिकांश भागों से विदा हो जाएगा। सामान्य तौर पर 25 सितंबर को मानसून दिल्ली से विदा हो जाता है। इस बार मानसून थोड़ा लेट विदा हो रहा है।

loksabha election banner

वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी शुरु हो गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी शुरु हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार हवा के रुख में भी बदलाव की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, धीरे धीरे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। अक्टूबर के अंत तक गुलाबी ठंडक अपना अहसास करवा सकती है।

उत्तर भारत से कब होगी मानसून की विदाई

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मानसून पहले पश्चिमी राजस्थान के एक छोटे से हिस्से और कच्छ की लकीरों से वापस आ गया था। अब, राजस्थान के ऊपर चिह्नित एंटीसाइक्लोन आने की संभावना है। हवा के पैटर्न में बदलाव, उत्तर-पश्चिमी हवाएं स्थापित करने से आर्द्रता की मात्रा कम हो जाएगी। बादलों की अनुपस्थिति से पारा का स्तर बढ़ जाएगा।

कुल मिलाकर, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। निकासी लाइन सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आगे बढ़ सकती है। इस अवधि के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून के विदा लेने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लेह-मनाली मार्ग बर्फबारी से बंद, अगले 12 घंटों तक कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना

कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी

ठंड का मौसम का आहट दिखने लगा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। बता दें कि पहाड़ों पर कुछ जगहों पर बारिश के बाद बर्फबारी भी हुई है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब पारा इतना गिर गया है कि लोगों को कड़कड़ाती ठंडक का आभास होने लगा है। पहाड़ी चोटियां पर जमी सफेद बर्फ बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में 3 दिनों बाद सूरज के दर्शन हुए हैं. पहाड़ी चोटियां सफेद दिखाई दे रही हैं। यहां लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वे इस बर्फबारी और उसके नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग व बारालाचा दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरु हो गई है। बारालाचा और तंगलंगला में ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग को सैलानियों सहित सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया है। लाहौल-स्पीति प्रशासन मौसम के हालात को देखते हुए सतर्क हो गया है। प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

वहीं बारालाचा दर्रे सहित जांस्कर व शिंकुला की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी दारचा में रोक दिया है। शिंकुला दर्रे में भी बर्फबारी हो रही है। मानसून के आखिरी पड़ाव में जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। किश्तवाड़ जिले की ऊपरी पहाड़ी सिनथन टॉप पर पहली बर्फबारी हुई है। कश्मीर में रात को ठंड होने लगी है।

यह भी पढ़ेंः  हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, लद्दाख में बर्फबारी; बिहार सहित 15 राज्यों में आज बारिश के आसार

जानें- कब से शुरु होगी ठंड

उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस साल सर्दी समय से पहले दस्तक दे सकती है। देरी से होती मानसून की विदाई और पहाड़ी राज्यों में समय से पहले बर्फबारी इस बात के संकेत दे रही है। पिछले 2 दिन से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी भी हुई है। आमतौर पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर में ही ये बर्फबारी देखने को मिलती है।

हिमाचल प्रदेश के टॉप हाइट वाले एरिया लाहौल स्पीति, किन्नौर में पिछले दिनों 3 इंच तक बर्फबारी हुई है, जिससे वहां का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। इससे न केवल सर्दी जल्दी आ सकती है, बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर मध्य से ही ठंडी रातें शुरू हो सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.