Move to Jagran APP

Weather Forecast Monsoon Updates: कहीं बारिश से मौसम सुहाना तो गुजरात सहित इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली को बेसब्री से मानसून का इंतजार

Weather Forecast Monsoon Updates केरल से शुरू हुई मानसूनी बरसात से लगभग देश का अधिकतर हिस्सा भीग चुका है। फिलहाल दिल्ली को मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। तो आइये जानते हैं मौसम और मानसून के सभी ताजा अपड्टेस।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 08:10 AM (IST)
Weather Forecast Monsoon Updates: कहीं बारिश से मौसम सुहाना तो गुजरात सहित इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली को बेसब्री से मानसून का इंतजार
कहीं बारिश से मौसम सुहाना तो गुजरात सहित इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

नई दिल्ली, जेएएएन। Today Weather Forecast Updates: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश ने मौसम सुहाना बना रखा है तो कहीं बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों  में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी हो सकती है। दिल्लीवासियों को अभी मानसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। उधर, उत्तराखंड में मानसून की जबरदस्त बारिश हो रही है, जिसके चलते नदियां उफान पर हैं। यहां पर भी कई इलाकों में बाढ जैसी स्थिति बन गई है। गुजरात में भी इस वक्त बारिश से लोगों का बुरा हाल है। लोगों को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं मौसम और मानसून (Weather Forecast Monsoon Updates) से जुड़े सभी ताजा अपड्टेस।

loksabha election banner

इस हफ्ते उत्तर भारत के मौसम में होगा बदलाव, दिल्ली में बरस सकते हैं मेघा

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, पंजाब में उमस वाली गर्मी होगी। हालांकि, इनमें से कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह के आखिर में यानी शनिवार से मौसम में बदलाव हो सकता है और मेघा बरस सकते हैं। दरअसल,  मौसम की परिस्थितियां मनसून के आगे बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं। पश्चिमी हवाओं का असर मनसून पर 23 जून तक बना रह सकता है। जिसकी वजह से पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में मानसून देरी से पहुंचेगा।

ओडिशा के 12 जिलों में चार दिन बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने ओडिशा के 12 जिलों में चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। आइएमडी ने बताया कि 23 एवं 24 जून को भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए पहले ही अलर्ट किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.