Weather Alert: तेजी से बदल रहा है मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
नई दिल्ली, एजेंसी। पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर कम ही दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी अधिकांश हिस्सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार को इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में गर्मी की तपिश से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6-7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है।
Fairly widespread to widespread rainfall/snowfall is very likely over Western Himalayan Region (Jammu, Kashmir, Ladakh, Gilgit, Baltistan & Muzaffarabad, Himachal Pradesh and Uttarakhand) during March 6 and March 7: India Meteorological Department— ANI (@ANI) March 3, 2021
कई राज्यों बारिश की संभावना
बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कई राज्यों बारिश की संभावना जता चुका है। इस हफ्ते, हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। छह मार्च को राज्य में आकाशीय बिजली के गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है।
जानें- दिल्ली का तापमान कैसा रहेगा
दिल्ली में 33 डिग्री तक जा सकता है तापमान दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का मिलाजुला मिजाज दिखेगा। अगले 6 दिनों तक यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 5 मार्च को दिल्ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं 8 मार्च तक राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि कई राज्यों में तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, बीते दो महीनों के मौसम ने भी गर्मी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
तूफान आने की आशंका
अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान भी आने की आशंका है।
मप्र में चुभने लगी धूप, दो दिन बाद और बढ़ेगा तापमान
मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। इससे धूप चुभने लगी है। हालांकि हवाओं का रख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना रहने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं।