विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO : वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही, मलबे संग इमारत-टैंकर सब बह गया; 3 लोगों की मौत, कई लापता

Published: Tue, 07 Jul 2026 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:48 PM (IST)

केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हैं।

HighLights

  1. वायनाड के कल्लाडी में भूस्खलन से भारी तबाही हुई।

  2. इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई।

  3. सात लोग घायल हुए और सात अन्य लापता हैं।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां वायनाड जिले के कल्लाडी इलाके में आज मंगलवार को लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत हो गई। वायनाड से लैंड स्लाइड का डराने वाला वीडियो भी सामने आया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंड स्लाइड में अब तक दो लोगों की जान चली गई है और सात लोग घायल हैं। इसके अलावाहादसे में अभी सात अन्य लोगों के लापता होने की भी खबर है।

वायनाड में लैंडस्लाइड का खतरनाक मंजर

वायनाड से लैंडस्लाइड का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि लैंडस्लाइड से एक टैंकर कई फीट दूर तक खसीटता चला जाता है। इस हादसे में कई लोग टैंकर के नीचे आने से बाल-बाल बचते हैं।

वीडियो में लोग छाता लिए दूर खड़े होकर देख रहे हैं कि अचानक जमीन धंस जाती है और टन भर मिट्टी और मलबा तेजी से नीचे की ओर गिरता है। बताया जा रहा है कि टैंकर लगभग 100 फीट पीछे खिसक गया, लेकिन उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।

यह घटना अनाक्कमपॉयल-कल्लाडी टनल रोड प्रोजेक्ट साइट के पास हुई। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए कई एजेंसियां मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

टनल प्रोजेक्ट साइट के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में लेने के अलावा, लैंडस्लाइड में एक चर्च और पास का एक घर भी बह गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय चर्च और घर में कोई मौजूद नहीं था।

घर पर ताला लगा था क्योंकि उसमें रहने वाले लोग हज यात्रा के लिए मक्का गए हुए हैं और चर्च में भी कोई मौजूद नहीं था।

ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने इस हादसे के तुरंत बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि यह हादसा मौसम विभाग की चेतावनी न मिलने की वजह से नहीं, बल्कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री पी. के. बशीर और जिला कलेक्टर ने ठेकेदारों को पहले ही इलाके में जमा भारी मात्रा में कीचड़ और मलबे को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा ठेकेदारों को यह चेतावनी काफी समय पहले दी गई थी, लेकिन उन्होंने अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया।'

यह भी पढ़ें- केरलम में मोटरसाइकिल की आवाज पर विवाद के बाद युवक की हत्या, नाबालिग सहित चार गिरफ्तार