मानसून के बारिश से बेहाल हुआ केरल: पानी में डूबी सड़कें, राज्य में अलर्ट
भारत के दक्षिणी राज्य केरल के त्रिवेंद्रम शहर की सड़कें बारिश की पानी से डूबी पड़ीं हैं।
By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 02:11 PM (IST)
तिरुअनंतपुरम (एएनआइ)। मानसून की बारिश का इंतजार तो खत्म हो गया लेकिन जमकर बरस हो रही बारिश ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक के लोगों को त्रस्त कर दिया है।
भारत के दक्षिणी राज्य केरल के त्रिवेंद्रम शहर की सड़कें बारिश की पानी से डूबी पड़ीं हैं। राज्य भर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को पहले ही एर्नाकुलम और त्रिशूर में तैनात कर दिया गया है, जबकि एक अन्य टीम इडुक्की पहुंच रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें