दो दिन तक कुएं में पड़ा रहा शख्स, जानें फिर क्या हुआ
वारंगल इलाके में शख्स दो पहिया वाहन से जा ही रहा था कि वह कुएं में गिर गया और मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई।
By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 08:31 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 08:47 AM (IST)
तेलंगाना,एएनआइ। वारंगल के मुचेराला नगरम इलाके में एक व्यक्ति दो दिन तक कुएं में गिरा पड़ा रहा। वह दो दिन तक वह भूखा प्यासा कुएं में ही रहा इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और उसे वहां से बाहर निकाला। दरअसल, ये व्यक्ति अपने दो पहिया वाहन से कहीं जा रहा था। तभी अचानक वह वाहन सहित कुएं में जा गिरा। इसके बाद दो दिन तक वह मदद के लिए गुहार लगाता रहा। इसके दो दिन बाद स्थानीय लोगों ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला।
इससे पहले राजस्थान के अजमेर जिले में खुदाई का काम करने वाले दो मजदूरों की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।कुएं की खुदाई के लिये क्रेन के जरिये इसमें उतरने के दौरान कुएं में गिरने से गणपत माली (55) और उसके बेटे गोपाल माली (18) की मौत हो गई। न्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें