विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

Published: Thu, 11 Sep 2025 04:29 PM (IST)

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ...और पढ़ें

सीपी राधाकृष्णन ने उपराज्यपाल पद से दिया इस्तीफा। (फाइल फोटो)
सीपी राधाकृष्णन ने उपराज्यपाल पद से दिया इस्तीफा। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में दी गई। उन्होंने हाल ही में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।

बयान में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल के कर्तव्यों के साथ-साथ अपने मौजूदा कर्तव्यों को भी निभाने के लिए नियुक्त किया है।

प्रेस रिलीज में क्या कहा गया?

विज्ञप्ति में कहा गया, "भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण सी पी राधाकृष्णन के महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटने के बाद, भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल के कर्तव्यों को भी निभाने के लिए नियुक्त किया है।"

जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद हुआ उपराष्ट्रपति का चुनाव

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने मंगलवार को उप-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के कारण चुनाव कराना जरूरी हो गया था।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Vice Presidential Election Result: क्रॉस वोटिंग, आंतरिक मतभेद और नंबर गेम... उपराष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट की Inside Story