विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election 2022: सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, छह को होगी मतगणना

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 03 Nov 2022 09:08 PM (IST)

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया।उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ ...और पढ़ें

सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न। (फाइल पोटो)
सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न। (फाइल पोटो)

जेएनएन, नई दिल्ली। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। मतगणना छह को होगी। उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ, बिहार के मोकामा व गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, ओडिशा के धामनगर और तेलंगाना के मुनुगोडे में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा वोटिंग मुनुगोडे (77.55 प्रतिशत) हुई। सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट (31.74) हुई। लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में 57.35 फीसद मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कोई बड़ी घटना इस चुनाव में नहीं हुई।

मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

बिहार में गोपालगंज एवं मोकामा दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। आयोग को अंतिम रूप से मतों के जोड़ने के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत और मोकामा में 53.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में उपचुनाव में दो प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। 2020 में 54.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2020 में मोकामा में 54.1 प्रतिशत, जबकि गोपालगंज में 55.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। ओडिशा के धामनगर में 66.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। हरियाणा के आदमपुर कुल 76 प्रतिशत मत पड़े।

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट सबसे लोकप्रिय

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट राज्य की लोकप्रिय सीटों में से एक है। यहां से 4 बार बाहुबली विधायक अनंत सिंह चुनाव जीत चुके हैं। सजा मिलने के कारण अनंत सिंह की विधायकी चली गई। इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। मोकामा विधानसभा सीट पर भूमिहार वोटरों का दबदबा है। अनंत सिंह भी भूमिहार हैं। पूर्व विधायक अनंत सिंह यहां 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर हैं। इस बार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मैदान में हैं। नीलम देवी का मुकाबला राष्‍ट्रीय जनता भाजपा की सोनम देवी हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 6 राज्‍यों की 7 सीटों में हो रहे उपचुनावों का क्‍या है गणित, हर सीट पर दिलचस्‍प है मुकाबला

यह भी पढ़ें- 'निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान', कांग्रेस के तंज पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया ये जवाब