मालदा घटना पर अवार्ड क्यों नहीं लौटाया : वीके सिंह
देश में जो लोग अवार्ड लौटा रहे हैं, उन लोगों को यूपीए सरकार के समय अवार्ड मिला है। ये लोग उन्हीं के बहकावे में आकर अवार्ड लौटा रहे हैं। अवार्ड लौटाने वाले लोगों ने मालदा में हुई घटना के समय अपने अवार्ड क्यों नहीं लौटाए।
जयपुर : देश में जो लोग अवार्ड लौटा रहे हैं, उन लोगों को यूपीए सरकार के समय अवार्ड मिला है। ये लोग उन्हीं के बहकावे में आकर अवार्ड लौटा रहे हैं।
अवार्ड लौटाने वाले लोगों ने मालदा में हुई घटना के समय अपने अवार्ड क्यों नहीं लौटाए।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने अपने जोधपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पत्रकारों से ये बातें कहीं। सेना और राजनीति के सवाल पर सिंह ने कहा कि सेना में पता होता है कि दुश्मन कौन है और दोस्त कौन है, लेकिन राजनीति अलग है।
सिंह ने कहा कि भारत उभरता हुआ देश है और दुनिया इस बात को मान चुकी है। आने वाले समय में विदेश नीति का परिणाम सामने आने लगेगा।