मोदी देश की जरूरत: विवेक ओबेराय
लखनऊ। फिल्म स्टार विवेक ओबेराय मानते हैं कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को देश की जरूरत बताया है। देवरिया में आज भाजपा प्रत्याशी कलराज मिश्र के प्रचार में पहुंचे विवेक ओबेराय ने भाजपा शासित राज्यों की योजनाओं को भी जमकर सराहा। उन्होंने देवरिया से भाजपा प्रत्याशी कलराज मिश्र के कायरें की भी काफी सरा
लखनऊ। फिल्म स्टार विवेक ओबेराय मानते हैं कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को देश की जरूरत बताया है। देवरिया में आज भाजपा प्रत्याशी कलराज मिश्र के प्रचार में पहुंचे विवेक ओबेराय ने भाजपा शासित राज्यों की योजनाओं को भी जमकर सराहा। उन्होंने देवरिया से भाजपा प्रत्याशी कलराज मिश्र के कायरें की भी काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि लखनऊ से विधायक कलराज मिश्र जिस कद के नेता है उनको वो ओहदा मिलना बहुत जरुरी है।
विवेक ने कहा कि कलराज मिश्र से मेरे घरेलू रिश्ते हैं इनके खातिर ही मैं कलराज मिश्र को जीत दिलाने की अपील करने आया हूं। उन्होंने कहा कि इस समय देश में मोदी लहर चल रही है और देश का युवा भी इस लहर के साथ है। युवा अब परिवर्तन चाह रहा है।
पढ़ें: नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरे विवेक ओबरॉय, बताया कर्मयोगी