मुंबई पहुंचा शीशे की छत वाला विस्टाडोम एसी कोच, यात्री लेंगे शानदार नजारे का आनंद
विशेष डिजायन वाला विस्टाडोम कोच मुंबई पहुंचा है। इसकी छत शीशे की है और बड़ी-बड़ी खिड़कियों में शीशे लगे हैं जो पूरो रास्ते यात्रियों को शानदार नजारे का आनंद देगी।
मुंबई (मिड डे)। शीशे की छतवाला विस्टाडोम कोच मुंबई पहुंच गया है। सेंट्रल रेलवे द्वारा जल्द ही शुरू होने वाली इस नई सर्विस का मार्ग और किराया अभी तय किया जाना है। विशेष तौर पर विस्टाडोम वातानुकूलित कोच अपनी तरह का पहला ऐसा कोच है जिसमें शीशे की बड़ी खिड़कियां और अवलोकन लांज है। जिससे यात्रियों को पूरे रास्ते शानदार नजारों का आनंद मिलेगा।
सेंट्रल रेलवे जनरल मैनेजर डीके शर्मा ने बताया, ‘3.38 करोड़ रुपये की लागत से बने 40 सीट वाले कोच की खासियत यह है कि इसमें लगी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। इसके दरवाजे स्वत: सरकने वाले हैं। और यदि यात्री इससे भी बेहतर और शानदार नजारे का लुत्फ लेना चाहें तो वे स्पेशल ऑब्जर्वेशन लांज में जा सकते हैं। इसमें मल्टी टायर लगेज रैक भी है।‘
Travel like a king. The vistadome coach on the move at Visakhapatnam @drmwat_ecor pic.twitter.com/Zo6I3gWxAS— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) September 3, 2017
कोच में कई अन्य फीचर्स भी हैं जैसे ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे और एलइडी लाइट्स। चेन्नई में इंटिग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा निर्मित पहला ऐसा कोच विशाखापत्तनम से अराकू वैली हिल स्टेशन के बीच चलने वाली विशाखापत्नम-किरांदुल पैसेंजर ट्रेन के आखिर में जोड़ी गयी जिसे अराकु पर हटा लिया गया।
कोच के फीचर्स-
- 40 रोटेटिंग कुर्सियां
- 12 LCD स्क्रीन
- एक छोटा फ्रीज व फ्रीजर
- एक ओवन
- एक जूसर ग्राइंडर
- शीशे की बड़ी खिड़कियां व शीशे का छत
- ऑटोमैटिक दरवाजे
- नये डिजाइन वाले लगेज रैक
यह भी पढ़ें: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'विस्टाडोम कोच' रेल नेटवर्क में शामिल