विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहले वह धोखा देता है फिर कॉल करता है', नाइटक्लब में किस पर भड़की थी सिया गोयल; वीडियो वायरल

Published: Thu, 02 Jul 2026 12:56 PM (IST)

केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह नाइटक्लब में अपशब्दों का प्रयोग करती और पारिवारिक कार्यक्रम में दिख रही हैं।

HighLights

  1. केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के वीडियो वायरल।

  2. नाइटक्लब में अपशब्दों का प्रयोग करते दिखीं सिया गोयल।

  3. पुलिस केतन के फोन से सबूत मिटाने की जांच कर रही।

डिजिटल डेस्क, पुणे। अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि यह क्लिप दिसंबर 2025 में रिकॉर्ड की गई थी। इसमें सिया एक नाइटक्लब में फोन पर बात करते हुए बीयर की बोतल जैसी कोई चीज पकड़े हुए दिख रही है।

बातचीत के दौरान उसे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है, "पहले वह मुझे धोखा देता है, फिर मुझे फोन करता है।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें सिया 7 मई को एक पारिवारिक कार्यक्रम में परफॉर्म करती दिख रही है। यह कथित हत्या से कुछ हफ्ते पहले की बात है।

माता-पिता के साथ जश्न मनाते हुए दिखी सिया

इस फुटेज में केतन अग्रवाल अपने पिता विशाल अग्रवाल और गोयल के माता-पिता, प्रवीण और पूजा गोयल के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो तब सामने आए हैं जब जांचकर्ता इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि अग्रवाल की मौत के बाद गोयल ने कथित तौर पर उनके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कैसे किया।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि केतन का फोन कुछ समय तक गोयल के पास रहा और बाद में उसने इसे केतन के परिवार को सौंपा। जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि जब डिवाइस उसके पास था तो क्या कोई सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ की गई।

शुरुआत में इस मामले को दुर्घटनावश मौत के तौर पर दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में इसे हत्या की जांच में बदल दिया गया। पुलिस का आरोप है कि 20 साल की सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने अग्रवाल की हत्या की साजिश रची।

चट्टान से धक्का देने से पहले सिया ने ले लिया था केतन का फोन

इस हफ्ते की शुरुआत में कस्टडी बढ़ाने की मांग करते हुए सरकारी वकीलों ने कोर्ट को बताया कि जांच करने वाले यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या सिया ने केतन का फोन अपने पास रहने के दौरान उससे कोई सबूत मिटाया या नष्ट किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि सिया ने केतन को चट्टान से नीचे धकेलने से पहले उसका फोन ले लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बाद में उसने फोन उसके परिवार को सौंप दिया। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि जब फोन उसके पास था तो क्या कोई अहम सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ की गई।"

एक और अधिकारी ने कहा, "बाद में उसने इसे केतन के रिश्तेदार को सौंप दिया, लेकिन हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसने सेलफोन से कोई सबूत मिटाया या नष्ट किया है।"

केतन को चट्टान से धक्का देने से पहले की गई थी रिहर्सल

इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने जांच के तहत बुधवार को सह-आरोपी चौधरी के साथ लोहगढ़ किले में कथित अपराध वाली जगह का सीन फिर से रिक्रिएट किया गया। पुलिस ने इससे पहले रविवार को सिया के साथ भी यही प्रक्रिया की थी, जिसके दौरान उसकी मौजूदगी में एक डमी को चट्टान से नीचे धकेला गया था।

जांचकर्ताओं का आरोप है कि अग्रवाल को चट्टान से धकेलने से पहले गोयल ने चौधरी को पहले से तय सिग्नल दिया था। पुलिस का यह भी दावा है कि लोहगढ़ किले में इस घटना को अंजाम देने से पहले दोनों ने मार्केट यार्ड के पास एक पहाड़ी पर कथित हत्या की रिहर्सल की थी।

यह भी पढ़ें: फोन, पासपोर्ट और पैंट... केतन हत्याकांड में पुलिस के सामने तीन सवाल