Move to Jagran APP

विकास दुबे के साले की पत्नी की गुहार, अब तो उत्‍तर प्रदेश पुलिस मेरे पति और बेटे को छोड़ दे

अब तो विकास दुबे का एनकाउंटर भी कर दिया गया है। अब तो उत्तर प्रदेश पुलिस को मेरे पति राजीव निगम और मेरे बेटे आदर्श को छोड़ देना चाहिए।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 11:16 PM (IST)
विकास दुबे के साले की पत्नी की गुहार, अब तो उत्‍तर प्रदेश पुलिस मेरे पति और बेटे को छोड़ दे
विकास दुबे के साले की पत्नी की गुहार, अब तो उत्‍तर प्रदेश पुलिस मेरे पति और बेटे को छोड़ दे

शहडोल, जेएनएन। अब तो विकास दुबे का एनकाउंटर भी कर दिया गया है। अब तो उत्तर प्रदेश पुलिस को मेरे पति राजीव निगम और मेरे बेटे आदर्श को छोड़ देना चाहिए। यह बात शुक्रवार को विकास दुबे के साले राजीव निगम की पत्नी पुष्पा निगम ने कही। पुष्पा ने कहा है कि अब, जबकि सारा खेल ही खत्म हो गया है तो मेरे पति और बेटे को पुलिस सकुशल छोड़ दे। पुष्पा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार पति और बेटे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) से छुड़वाने की गुहार लगा चुकी है।

loksabha election banner

पुष्पा का कहना है कि कभी भी पुलिस को जरूरत पड़ेगी, तो हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं। मेरे पति निर्दोष हैं। जब मैं टीवी पर यह देखती हूं कि 70-80 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है तो डर लगता है कि कहीं मेरे पति और बेटे का नाम इसमें न जोड़ दें। गौरतलब है कि पुलिस शहडोल से दोनों को पकड़ लाई थी। हालांकि, उनका कहना है कि वह कई सालों से विकास दुबे के संपर्क में नहीं थे। उससे ही डर कर शहडोल में रह रहे थे।

इधर, पति विकास दुबे की तरह पुलिस से छिपती रही जिला पंचायत सदस्य रिचा दुबे ने अंतिम संस्कार के वक्त मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। अपशब्द कहते हुए बोली, पति के साथ सही हुआ। उसने गलती की थी। शव दाहगृह के बाहर बने शेड के नीचे बेंच पर परिवार के साथ बैठी रिचा के पास मीडियाकर्मियों को नहीं जाने दिया गया। दूर से ही उससे सवाल पूछा गया तो वह भड़क गई और मीडिया को विकास की मौत का जिम्मेदार बताने लगी। स्वजन के बीच से चिल्लाते हुए बोली कि पहले मरवाते हो, फिर मुंह चलाते हो। विकास ने हत्याएं क्यों कीं? सवाल पर बोली जिसने गलती की, उसको सजा मिलेगी। मैं कह रही हूं। हां पति ने गलती की थी, उनके साथ सही हुआ। अब चले जाओ यहां से। उसे कुछ नहीं कहना। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे पुलिस रिचा दुबे और उसके परिवार को लेकर चली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.