विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश: पूर्व प्रेमी ने प्राइवेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दी, लड़की के परिवारवालों ने जमकर की पिटाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:23 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक महिला के परिवार ने उसके पूर्व प्रेमी की पिटाई की, जिसने उसकी निजी तस्वीरें ...और पढ़ें

महिला के परिवार ने पूर्व प्रेमी की जमकर पिटाई की (सांकेतिक तस्वीर)

महिला के परिवार ने पूर्व प्रेमी की जमकर पिटाई की (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक महिला के परिवार वालों ने उसके पूर्व प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने महिला की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी थी और कुछ तस्वीरें सार्वजनिक भी कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एक महीने से हो रहा था उत्पीड़न

शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला की शादी किसी और व्यक्ति से हो चुकी है। पिछले करीब एक महीने से उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह महिला पर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। साथ ही धमकी दे रहा था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह उसकी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

सोशल मीडिया पर लीक की तस्वीरें

आरोपी ने महिला की कुछ प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं, उसने ये कंटेंट महिला के पति को भी भेज दिए। इस घटना का पता चलते ही महिला ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। इस घटना के बाद महिला का पति घर छोड़कर चला गया, जिससे परिवार में और तनाव बढ़ गया।

परिवार ने बनाई योजना

परिवार वालों ने आरोपी का सामना करने का फैसला किया। महिला ने पूर्व प्रेमी को विजयवाड़ा बुलाया। जब वह पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने पीवीपी मॉल के पास उसका सामना किया। वहां परिवार वालों ने आरोपी की पिटाई की और तुरंत उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। महिला और उसके परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लीक की गई तस्वीरें और धमकियों के सबूत जुटाए जा रहे हैं।