दिल्ली चुनाव: भाजपा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए घमासान
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा क्या हुई मानो भाजपा जैसे राष्ट्रीय पार्टी में सत्ता के लिए होने वाले झगड़े सतह पर आने लगी। भाजपा के दिग्गज नेता ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए आपस में लड़ने लगे।
दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा क्या हुई मानो भाजपा जैसे राष्ट्रीय पार्टी में सत्ता के लिए होने वाले झगड़े सतह पर आने लगी। भाजपा के दिग्गज नेता ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए आपस में लड़ने लगे। अंदर खाने चर्चा तो यह भी है दिल्ली के कई दिग्गज इस पद की होड़ में शामिल हैं, लेकिन विजय गोयल और हर्षवर्धन गुट इस खेल में काफी सक्रिय हैं और बाकी गुटों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दोनों खेमा का मौन समर्थन प्राप्त है।
पढ़ें: दिल्ली फतह के लिए चेहरा बदलने में जुटी भाजपा
विजय गोयल के समर्थक बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी से मिलकर मांग की है कि विजय गोयल को पार्टी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करे। विजय गोयल समर्थकों का कहना है कि उनके नाम की घोषणा होने से भाजपा को काफी लाभ होगा वहीं हर्षवर्धन गुट के लोगों का कहना है भाजपा अगर हर्षवर्धन के नाम का एलान करती है तो उनके साफ सुथरी छवि के अलावा एक खास जाति का वोट भी भाजपा की तरफ टर्न करेगा। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस मासले पर भ्रमित है और चुनाव परिणाम के बाद ही निर्णय लेने के मूड में है। भाजपा का यह झगड़ा समय रहते शांत नहीं हुआ तो इसका खामियाजा तो उसे भुगतना पड़ेगा और लाभ कांग्रेस को हो सकता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर