विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देशभर के 25000 से ज्यादा विद्या भारती केंद्रों में एक साथ गाया गया पूरा 'वंदे मातरम्', बना रिकॉर्ड

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:08 PM (IST)

विद्या भारती ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें देशभर में 25 ...और पढ़ें

विद्या भारती ने 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया

विद्या भारती ने 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने एक आवाज, एक संकल्प, एक भारत के संदेश के साथ नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत देशभर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर शुक्रवार को एक साथ पूरा वंदे मातरम् गाया गया।

इसका मकसद युवा पीढ़ी को वंदे मातरम् के इतिहास, आजादी की लड़ाई में इसकी भूमिका से परिचित कराना था।विद्या भारती के अनुसार दिन में 11 बजे आयोजित राष्ट्र गीत के सामूहिक गायन में 75 लाख से अधिक छात्र, पूर्व छात्र, शिक्षक, अभिभावक और आम लोग शामिल हुए।

यह कार्यक्रम महानगरों, कस्बों, गांवों और स्कूलों में आयोजित किया गया। गुवाहाटी में मुख्य कार्यक्रम में पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि थे, जबकि दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय महासचिव देशराज शर्मा मुख्य अतिथि थे।

विद्या भारती ने बताया कि नमामि भारतम् कार्यक्रम को एशिया बुक आफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स से प्रमाणपत्र मिला है। यह सम्मान अलग-अलग जगहों पर सबसे अधिक संख्या में लोगों द्वारा एक साथ पूरा वंदे मातरम् गाने के लिए दिया गया है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)