विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जयपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज को बेड पर पटक-पटक कर पीटा

By TaniskEdited By:
Published: Mon, 03 Jun 2019 08:14 PM (IST)

जयपुर स्थित राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बेड पर चढ़कर मरीज से मारपीट की। डॉक्टर ने मरीज को बुरी तरह पटक-पटक कर मारा।

VIDEO: जयपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज को बेड पर पटक-पटक कर पीटा
VIDEO: जयपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज को बेड पर पटक-पटक कर पीटा

जयपुर, जेएनएन। जयपुर स्थित राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बेड पर चढ़कर मरीज से मारपीट की। डॉक्टर ने मरीज को बुरी तरह पटक-पटक कर मारा। डॉक्टर मरीज से तब तक मारता रहा जब-तक की उसके मुंह से खून नहीं आ गया । डॉक्टर ने बीच बचाव करने आए मरीज के एक परिजन को भी थप्पड़ मारा। यह  मामला सवाई मानसिंह अस्पताल का है। 

जानकारी अनुसार एक जून को अस्पताल के 1सी वार्ड में भर्ती मरीज रमेश ने रेजीडेंट डॉक्टर सुनील से पहले चेकअप के लिए आग्रह किया। उसने कहा कि मेरी हालत खराब हो रही है, मुझे पहले देख लो। इस पर डॉ.सुनील ने नंबर से देखने की बात कही तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच विवाद बढ़ा तो गुस्से में आए डॉ.सुनील ने मरीज रमेश को बैड पर चढ़कर बुरी तरह से पीटा। 

घटना का वीडियो वायरल
घटना के समय वार्ड में अन्य कई मरीज और उनके परिजन भी मौजूद थे। इन्ही में से किसी ने घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोमवार को इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक से 25 जून तक रिपोर्ट मांगी है। उधर चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने भी प्रकरण की जानकारी मांगी है। अस्पताल अधीक्षक इस प्रकरण को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप