अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, आसमान में धुएं का गुबार; चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने इस बात की पुष्टि की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है।
अमदाबाद प्लेन क्रैश का लाइव वीडियो देखिए!#PlaneCrash #Gujarat #Ahmedabad #ViralVideo pic.twitter.com/6RPToa6LXj
— Panchjanya (@epanchjanya) June 12, 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान हुआ क्रैश। प्लेन में 242 यात्री थे सवार। अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान।#Ahmedabad #AhmedabadPlaneCrash #PlaneCrash pic.twitter.com/krNiFeJb3S
— Prince Gourh (@pkgourh) June 12, 2025
कितने यात्री थे सवार?
इस हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि कैसे प्लेन क्रैश के बाद धुएं का गुबार उठ रहा है। एएनआई के मुताबिक, इस विमान में 242 यात्री सवार थे। राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने इस बात की पुष्टि की है।
VIDEO | Ahmedabad: Smoke seen emanating from airport premises. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/qbO486KoEo
बता दें, यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जो टेक ऑफ के दौरान अहमदाबाद एअरपोर्ट के निकट क्रैश हो गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।