भोपाल: VIP रोड पर असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में टकराईं गाड़ियां, 4-5 बाइक सवार घायल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के ...और पढ़ें

भोपाल: VIP रोड पर असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में टकराईं गाड़ियां (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
राहगीरों की मदद से सभी घायल बाइक सवारों को संभाला गया
घायलों को चोटें आई हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले के साथ एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है।
शहर के प्रसिद्ध और व्यस्त वीआईपी (वीआईपी) रोड पर यह दुर्घटना हुई, जिसमें करीब 4 से 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मोड़ पर अचानक लगी ब्रेक, मची चीख-पुकार
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी का काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान एक व्यस्त मोड़ पर काफिले के आगे चल रहे वाहनों ने अचानक ब्रेक लगा दी।
ब्रेक लगते ही काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां और उनके साथ चल रहे कुछ बाइक सवार आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी अचानक और तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल पहुंचाए गए घायल
सड़क पर मौजूद स्थानीय लोगों और काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं ने तुरंत सक्रियता दिखाई। राहगीरों की मदद से सभी घायल बाइक सवारों को संभाला गया और उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों को चोटें आई हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
