Move to Jagran APP

महज इस उम्र में साइकिल से दुनिया नाप पुणे की वेदांगी ने रचा इतिहास

वेदांगी कुलकर्णी ने 159 दिनों तक रोजाना साइकिल चलाकर 14 देशों का किया सफर। इस दौरान वेदांगी ने रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाई।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 07:54 PM (IST)
महज इस उम्र में साइकिल से दुनिया नाप पुणे की वेदांगी ने रचा इतिहास
महज इस उम्र में साइकिल से दुनिया नाप पुणे की वेदांगी ने रचा इतिहास

मुंबई, प्रेट्र। पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई हैं। वेदांगी ने रविवार को कोलकाता में तड़के साइकिल चलाकर इसके लिए जरूरी 29,000 किलोमीटर की मानक दूरी को तय कर लिया। उन्होंने इस सफर की शुरुआत जुलाई में आस्ट्रेलिया के पर्थ से की थी और वह रिकॉर्ड पूरा करने के लिए इस शहर वापस जाएंगी।

loksabha election banner

बता दें कि ब्रिटेन की जेनी ग्राहम (38) के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 124 दिन का समय लिया था। यह रिकॉर्ड पिछले रिकॉर्ड से तीन सप्ताह कम था।

वेदांगी ने बताया कि मैंने 14 देशों का सफर किया और 159 दिनों तक रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाई। इस दौरान मुझे कुछ 'अच्छे और बुरे' अनुभव हुए। वेदांगी के पिता विवेक कुलकर्णी ने बताया दुनिया में कुछ ही लोगों ने इस मुश्किल चुनौती को पूरा किया है और मेरी बेटी दुनिया का चक्कर लगाने के मामले में सबसे तेज एशियाई है।

80 प्रतिशत यात्रा को अकेले पूरा किया

ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्वविद्यालय की खेल प्रबंधन की छात्रा वेदांगी ने बताया कि मैंने इसके लिए दो साल पहले तैयारी शुरू की थी। मैंने साइकिल पर लगभग 80 प्रतिशत यात्रा को अकेले पूरा किया। मुझे यात्रा के दौरान शून्य से 20 डिग्री कम से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान झेलना पड़ा।

इस दौरान मैं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरी। इस अभियान को पूरा करने के दौरान मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कनाडा में एक भालू मेरा पीछे करने लगा था। रूस में बर्फ से घिरी जगहों पर मैंने कई रातें अकेले गुजारीं तो वहीं स्पेन में चाकू की नोक पर मेरे साथ लूटपाट हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.