विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन बुकिंग, 13 हजार किराया: वंदे भारत स्लीपर की लॉन्चिंग से पहले रूट से लेकर टिकट समेत पूरी जानकारी

Published: Mon, 12 Jan 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

17 जनवरी को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च होगी, जिसे पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें आरएसी या वेटिंग ...और पढ़ें

17 जनवरी को देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है

17 जनवरी को देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 17 जनवरी को देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। सरकार का दावा है कि इन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में ज्यादा स्पीड, बेहतर आराम और बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इन ट्रेनों में न ही कोई आरएसी सीट होगी और न ही वेटिंग टिकट मिलेगा।

रेलवे ने इस ट्रेन के लिए वेटिंग और आरएसी का झंझट खत्म करते हुए तय किराये की सूची जारी कर दी है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच वाली होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया भी एयरलाइन की तरह रखा गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी अन्य ट्रेनों की तरह महिलाओं, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटा होगा। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास कोटा भी होगा।

vande bharat sleeper

कितना होगा किराया?

वंदे भारत स्लीपर में 400 किमी तक की यात्रा 3AC में करने के लिए ₹960 चुकाने पड़ेंगे। वहीं इसी दूरी के लिए 2AC में ₹1240 और फर्स्ट एसी में यात्रा करने के लिए 1520 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं 800 किमी के सफर के लिए थर्ड एसी के यात्रियों को 1920 रुपये, सेकेंड एसी के यात्रियों को 2480 रुपये और फर्स्ट एसी के यात्रियों को 3040 रुपये चुकाने होंगे।

इसी तरह 1600 किमी के लिए थर्ड एसी के यात्रियों को 3840 रुपये, सेकेंड एसी के यात्रियों को 4960 रुपये और फर्स्ट एसी के यात्रियों को 6080 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि 2000 किमी के लिए थर्ड एसी का किराया 4800 रुपये, सेकेंड एसी का 6200 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 7600 रुपये तय किया गया है।

vande bharat sleeper ticket price

2800 किलोमीटर के लिए थर्ड एसी का किराया 6720 रुपये, सेकेंड एसी के लिए 8680 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 10640 रुपये होगा। 3500 किमी के लिए थर्ड एसी के यात्रियों 8400 रुपये, सेकेंड एसी के यात्रियों को 10850 रुपये और फर्स्ट एसी के यात्रियों को 13300 रुपये देने होंगे।

न्यूनतम दूरी 400 किमी तय

यात्रियों को टिकट पर पांच प्रतिशत जीएसटी का भी भुगतान करना होगा। भारतीय रेल की इस प्रीमियम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में किराया निर्धारण के लिए न्यूनतम दूरी 400 किलोमीटर तय की गई है। ट्रेन इमरजेंसी टॉक-बैक, सीसीटीवी और आधुनिक सैनिटेशन टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाओं से लैस होगी। टिकट रद होने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर रिफंड प्रक्रिया शुरू करने के लिए डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।

vande bharat sleeper launch

विंडो टिकट के मामलों में भी डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में बेडरोल अच्छे क्वालिटी का दिया जाएगा। इसमें कंबल का कवर भी मिलेगा। इन ट्रेनों में भारतीय संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। स्टाफ के लिए ड्रेस कोड भी भारतीय परंपरा के मुताबिक निर्धारित होगा।

सभी टिकट डिजिटल तरीके से खरीदने होंगे, और रिज़र्वेशन सिस्टम यह पक्का करेगा कि 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुष यात्रियों और 45 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिला यात्रियों को लोअर बर्थ अलॉट की जाए।

यह भी पढ़ें- 17 जनवरी को स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी, बच्चों के साथ न्यू फरक्का तक करेंगे यात्रा