Move to Jagran APP

किर्गिस्तान में फंसे 125 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची फ्लाइट, भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

एयरपोर्ट पर जांच के बाद सभी को बसों के जरिए क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है जहां इन्हें 7 दिनों तक रखा जाएगा।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 07:53 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 07:53 AM (IST)
किर्गिस्तान में फंसे 125 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची फ्लाइट, भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर
किर्गिस्तान में फंसे 125 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची फ्लाइट, भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

इंदौर, जेएनएन। किर्गिस्तान में फंसे 125 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान रविवार रात को इंदौर पहुंचा। यात्रियों में से 90 फीसद से ज्यादा छात्र हैं। विमान से पहुंचे इन यात्रियों में 12 इंदौर के हैं। सभी को बसों में क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है जहां इन्हें 7 दिनों तक रखा जाएगा।

loksabha election banner

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार एयर इंडिया का यह विमान किर्गिस्तान से दिल्ली होते हुए रात 8:12 पर इंदौर पहुंचा। विमान में 148 यात्री सवार थे जिनमें से 23 दिल्ली में उतर गए। शेष 125 यात्रियों को लेकर विमान इंदौर आ गया। यहां पर एयरोब्रिज में ही सभी यात्रियों की जांच की गई। इसके बाद उनकी कस्टम-इमिग्रेशन की जांच हुई। फिर उनसे सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाए और सभी के मोबाइल में 311 एप डाउनलोड करवाई गई। इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया।

कोरोना संक्रमण के कारण इंदौर में एक बार फिर बढ़ोतरी नजर आ रही है। रविवार को शहर के पॉश कॉलोनी से लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल तक पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना आई। रविवार को 1404 सैंपल जांचे गए जिनमें से 44 नए पॉजिटिव मरीज मिले। बीते कुछ दिनों से संक्रमण दर 2.5 फीसद के करीब थी, लेकिन रविवार को दर 3.1फीसद तक पहुंच गई। वहीं मौत का सिलसिला भी जारी है। चार मौतों की पुष्टि के साथ आंक़़डा 201 तक पहुंच गया है।                                                                                                       

देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को 937 सक्रीय मरीज थे, जबकि 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 1867 नए सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि किसी भी मरीज का सैंपल खराब नहीं हुआ। रिपीट सैंपल की संख्या 5 रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.