Move to Jagran APP

Vande Bharat Mission: चीन के ग्वांगझोउ से 233 भारतीयों की वतन वापसी, भारत के लिए किए गए रवाना

भारतीयों की मदद के लिए चलाए गए वंदे भारत मिशन के तहत काफी संख्या में लोगों की भारत वापसी हुई है। अब चीन के ग्वांगझोउ से 233 भारतीय को गुरुवार को भारत के लिए रवाना किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:52 AM (IST)
Vande Bharat Mission: चीन के ग्वांगझोउ से 233 भारतीयों की वतन वापसी, भारत के लिए किए गए रवाना
Vande Bharat Mission: चीन के ग्वांगझोउ से 233 भारतीयों की वतन वापसी, भारत के लिए किए गए रवाना

नई दिल्ली, एएनआइ। देश-विदेश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते भारतीयों की मदद के लिए चलाए गए वंदे भारत मिशन के तहत काफी संख्या में लोगों की भारत वापसी हुई है। अब चीन के ग्वांगझोउ से 233 भारतीय को  गुरुवार को भारत के लिए रवाना किया गया है। ग्वांगझू में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा, "233 भारतीय नागरिकों में ज्यादातर चीन के छात्र आज दोपहर में ग्वांगझोउ से विशेष उड़ान के लिए रवाना किया गया है।

loksabha election banner

 6 मई से शुरू था मिशन

बता दें कि वंदे भारत मिशन को 6 मई से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने के लिए शुरू किया था। वर्तमान में  यह मुहिम अपने पांचवें चरण में है। अबतक वंदे भारत मिशन के तहत 9,39,000 से अधिक फंसे हुए भारतीय को अलग-अलग माध्यमों से वापस लाया गया है। 

दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर प्रभावित देश

बता दें कि देश में चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस का प्रसार हुआ था। वर्तमान में इस जानलेवा वायरस से पूरी दुनिया को परेशान किया हुआ है। भारत में भी यह संक्रमण बुरी तरह से अपने पैर पसार चुका है। इसकी जकड़ में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। दुनिया में पहले नंबर पर सबसे प्रभावित देश यूएस की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है। वहीं तीसरे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। 

देश में इस वक्त 20 लाख 27 हजार के पार संक्रमित मामले पहुंच गए हैं वही मौत का आंकड़ा 41 हजार के पार पहुंच गया है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 68 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद तमिलनाडु दूसरे नंबर पर संक्रमित राज्य है।  यहां पर संक्रमितों की संख्या 2 लाख 73 हजार के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। वही मरनेवालों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश और चौथे नंबर पर कर्नाटक सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.