Move to Jagran APP

पंजाब: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में होंगी बंपर भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

पंजाब कैबिनेट ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में 17,747 पदों पर नियुक्तियों को हरी झंडी दिखा दी है। कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्रा प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई थी।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:15 PM (IST)
पंजाब: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में होंगी बंपर भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब मंत्रिमंडल ने पुलिस व स्वास्थ्य के विभागों में 17,747 पद भरने पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर करीब दो घंटा चली बैठक में नए जिलों के प्रशासनिक विभागों में स्टाफ की भर्ती करने और लोक संपर्क विभाग में 125 फीडबैक अधिकारियों की भर्ती को भी मंजूरी दी गई।

prime article banner

बैठक में चालू गेहूं सीजन के दौरान मंडियों से गेहूं के समय पर उठान और किसानों को अदायगी पर संतोष जताया गया। बुढ़ापा पेंशन और पंजाबी सूबा संघर्ष के राजनीतिक कैदियों को एक्सग्रेशिया राशि की अदायगी को स्ट्रीमलाइन करने को भी बैठक में मंजूरी दी गई। एक बडे फैसले में मंत्रिमंडल ने उन सभी कांस्टेबलों को हैड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने को स्वीकृति प्रदान कर दी जिनकी 16 साल की सेवा पूरी हो चुकी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों के ओवरचार्जिंग की शिकायतों के लिए रेगुलेटरी बॉडी बनाने को भी बैठक में सैद्धांतिक सहमति दी गई।

सुखबीर बादल पर दीपेंद्र ढिल्लों ने बोला हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.