Move to Jagran APP

तोगड़िया गुट को बड़ा झटका, कोकजे बने वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे को वीएचपी का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 07:04 PM (IST)
तोगड़िया गुट को बड़ा झटका, कोकजे बने वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
तोगड़िया गुट को बड़ा झटका, कोकजे बने वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

गुड़गांव, पीटीआई। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व राजस्थान एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे विष्णु सदाशिव कोकजे शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राघव रेड्डी को 71 मतों से पराजित किया। 192 सदस्यों ने मतदान किया। एक मत रद हो गया। कोकजे को 131 जबकि रेड्डी को केवल 60 मत प्राप्त हुए। हार होते ही रेड्डी की टीम में अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रहे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विहिप को अलविदा कह दिया। तोगड़िया की जगह दिल्ली के आलोक कुमार को कोकजे ने अपनी टीम में कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।

loksabha election banner

कोकजे ने अपनी टीम की घोषणा की 

सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में शनिवार सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे मतदान संपन्न होते ही मतगणना शुरू कर दी गई। मतगणना के बीच में ही रेड्डी की हार तय हो गई थी। जैसे ही जीत की घोषणा हुई डाॅ. प्रवीण तोगड़िया बाहर निकल गए। जीत हासिल होने के एक घंटे के भीतर ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोकजे ने अपनी टीम की घोषणा कर दी।

राघव रेड्डी टीम के पदाधिकारियों को बरकरार रखा गया 

टीम में आलोक कुमार एवं अशोक राव चौगुले को अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, मिलिंद परांडे को अंतरराष्ट्रीय महामंत्री, विनायक राव देशपांडेय को अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री, चंपत राय को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोटेश्वर राव को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदों पर राघव रेड्डी की टीम में जो पदाधिकारी थे, उन्हें बरकरार रखा गया है।

निष्पक्ष चुनाव का दावा 

नवनियुक्त अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने निवर्तमान अध्यक्ष राघव रेड्डी, निवर्तमान कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया, निवर्तमान संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र के कार्यों की प्रशंसा का प्रस्ताव बैठक में रखा जिसका ओम ध्वनि के साथ प्रन्यासी मंडल ने अनुमोदन किया। निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निवर्तमान अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने निभाई। उनका सहयोग चुनाव प्रबंधक के रूप में श्री सिद्धेश्वर मंदिर सभा गुरुग्राम के महासचिव रामअवतार गर्ग उर्फ बिट्टू ने किया। दोनों ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से कराने का दावा किया।

राम मंदिर के संघर्ष जारी रहेगा

इधर, नई टीम की घोषणा के बाद डा. प्रवीण तोगड़िया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता के मदमस्तों ने उन्हें विहिप से विदा होने के लिए मजबूर कर दिया। वह अब विहिप में नहीं हैं लेकिन राम मंदिर के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.