विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह मुस्लिम देशों पर रोक का आदेश अनिश्चित काल के लिए स्थगित

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 01:06 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 01:44 PM (IST)

राष्ट्रपति ट्रंप ने 27 जनवरी को सात मुस्लिम बहुत देशों- ईरान, इराक, लीबिया, सीरिया, सूडान, यमन और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी।

छह मुस्लिम देशों पर रोक का आदेश अनिश्चित काल के लिए स्थगित
छह मुस्लिम देशों पर रोक का आदेश अनिश्चित काल के लिए स्थगित

वाशिंगटन, प्रेट्र। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने वाले आदेश को अदालत से हरी झंडी नहीं मिल पा रही। ताजा आदेश में हवाई की फेडरल कोर्ट ने राष्ट्रपति के नए आदेश का क्रियान्वयन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है।

डिस्टि्रक्ट जज डेरिक वाट्सन ने राष्ट्रपति के शासकीय आदेश पर यह कहते हुए रोक लगाई है कि यह अमेरिका के संविधान के खिलाफ है। राष्ट्रपति के आदेश में मुस्लिमों के साथ भेदभाव किया गया है। इससे पूर्व 15 मार्च के आदेश में वाट्सन ने राष्ट्रपति के आदेश पर सीमित रोक लगाई थी, उसे अस्थायी तौर पर रद किया था।

वाट्सन के ताजा आदेश से अब छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश से रोक पूरी तरह से हट गई है। फेडरल कोर्ट का यह आदेश तब तक बरकरार रहेगा, जब तक अमेरिका की कोई उच्च अदालत राष्ट्रपति के शासकीय आदेश को सही ठहराएगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने 27 जनवरी को सात मुस्लिम बहुत देशों- ईरान, इराक, लीबिया, सीरिया, सूडान, यमन और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी। लेकिन उक्त आदेश अदालत ने अमान्य करार दे दिया था। इसके बाद छह मार्च को ट्रंप ने इराकी नागरिकों को राहत देते हुए बाकी के छह देशों के लोगों पर लागू होने वाला आदेश जारी किया।

इसमें इन देशों के सभी नागरिकों का प्रवेश 90 दिनों के लिए स्थगित किया गया था जबकि हर देश से आने वाले शरणार्थियों पर 120 दिनों के लिए अमेरिका ने रोक लगाई थी। लेकिन इस आदेश को भी अदालत ने नकार दिया। जाहिर है अब ट्रंप को अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए कोई रास्ता तलाशना पड़ेगा। 

ट्रंप का बदला रूख: भारत की चिंताओं का रखा ख्याल