सोनिया गांधी आज मॉस्को में यूरेशियन महिला कॉन्फ्रेंस में करेंगी शिरकत
सोनिया गांधी काफी समय बाद किसी विश्व स्तर के कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। इन दिनों वह राजनीति में भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आती हैं।
By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:45 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:45 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यूरेशियन वीमेन फोरम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह यूरेशिया में हैं। इस कार्यक्रम में विश्व के सौ देशों की महिला सांसद शामिल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी 21 सितंबर को इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी काफी समय बाद किसी विश्व स्तर के कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। इन दिनों वह राजनीति में भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आती हैं। इससे पहले सोनिया गांधी कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की साझा सरकार बनने के बाद मई 2018 में विदेश यात्रा पर गई थीं। वहां उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी गए थे। हालांकि कि सोनिया गांधी राजनीतिक यात्रा पर नहीं गईं थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें