Move to Jagran APP

देश में 'Har Ghar Tiranga' अभियान को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन, 14 अगस्त को हर जिले में निकाली जाएंगी मौन यात्राएं

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को देशभर में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। पार्टी ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस पर 20 करोड़ घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराने या लगाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।

By Amit SinghEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 02:41 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:00 AM (IST)
देश में 'Har Ghar Tiranga' अभियान को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन, 14 अगस्त को हर जिले में निकाली जाएंगी मौन यात्राएं
हर घर तिरंगा अभियान को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

नई दिल्ली, एजेंसियां: भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान को देशभर में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। पार्टी ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस पर 20 करोड़ घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराने या लगाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।

loksabha election banner

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से वार्ता में कहा कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस' से पहले शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें विभाजन के दौरान लोगों पर हुई हिंसा और अत्याचार को दर्शाया जाएगा। उस दिन प्रत्येक जिले में मौन यात्राएं भी निकाली जाएंगी। इससे यह संदेश जाएगा कि देश की एकता और अखंडता के लिए पूरा देश संकल्पित है।

'हर घर तिरंगा' अभियान का उल्लेख करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को शुरू हुआ यह अभियान अब वह देश के कोने-कोने में पहुंच गया है। सांसद और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं ताकि लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त तक इस अभियान के दौरान अपने घरों पर तिरंगा लगाने के बाद एक सेल्फी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर डालें।

20 करोड़ राष्ट्र ध्वज उपलब्ध कराए

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की घोषणा के बाद से अब तक लोगों को 20 करोड़ से ज्यादा राष्ट्र ध्वज उपलब्ध कराए गए हैं। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सरकार ने इस अभियान का आयोजन किया है। इस क्रम में सरकार ने ध्वज संहिता में भी बदलाव किया है जिसके तहत राष्ट्र ध्वज रात में भी फहरा रह सकता है और यह पालिस्टर के इस्तेमाल से मशीन निर्मित भी हो सकता है। आपकों बता दें, देश की केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक देश के लोगों से अपने घरों तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.