NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की संभावना नहीं, केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजे पर तैयार
नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष और छात्रों के इस्तीफे की मांग के बावजूद केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ...और पढ़ें
-1780672191941-1784744142977_m.webp)
NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की संभावना नहीं (फाइल फोटो)
HighLights
सरकार सीजेपी के नेतृत्व वाले प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए भी तैयार है
नड्डा ने कहा कि बच्चे हम सबके हैं और देश का भविष्य हैं
पीटीआई, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर देशभर से छात्र इकठ्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष और छात्रों के इस्तीफे की मांग के बावजूद केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने के पक्ष में नहीं है। सरकार का मानना है कि पेपर लीक की जिम्मेदारी उन पर नहीं ठहराई जा सकती।
सूत्रों के हवाले से पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहा है।
सरकार सीजेपी के नेतृत्व वाले प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए भी तैयार है, लेकिन बातचीत का स्थान तय करने में लचीलापन बरतने की अपील की गई है।
इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अहम बैठकें हो चुकी हैं।
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में नीट पेपर लीक मुद्दे पर किसी भी प्रारूप और किसी भी अवधि के लिए चर्चा को तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे गोलपोस्ट न बदलें।
नड्डा ने कहा कि बच्चे हम सबके हैं और देश का भविष्य हैं। सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है कि हम उनके भविष्य की रक्षा करें। हमें हर पहलू पर चर्चा कर ठोस नीति बनानी चाहिए।
