भारत मदद मांगने वालों पर शर्त नहीं थोपता
केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि आर्थिक सहायता चाहने वाले देशों को चीन की जगह भारत के पास आना चाहिए, क्योंकि हम उन पर इसके बदले कोई शर्त नहीं थोपते। विदेश राज्य मंत्री ने कहा,'अगर चीन को देखें तो विश्व के बड़े हिस्से पर आज उसकी मौजूदगी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि आर्थिक सहायता चाहने वाले देशों को चीन की जगह भारत के पास आना चाहिए, क्योंकि हम उन पर इसके बदले कोई शर्त नहीं थोपते। विदेश राज्य मंत्री ने कहा,'अगर चीन को देखें तो विश्व के बड़े हिस्से पर आज उसकी मौजूदगी इसलिए है क्योंकि वहां की अर्थव्यवस्था उसे इसकी अनुमति देती है। मगर यह भी सही है कि आर्थिक मदद चाहने वाले देश चीन और भारत को अलग-अलग नजरों से देखते हैं, क्योंकि हम इसके बदले में उन पर कोई शर्त नहीं थोपते।'
उत्तर पूर्व में चीन की कोई दखलदांजी नहीं: वीके सिंह
वीके सिंह शनिवार को यहां मोदी सरकार की विदेश नीति पर आधारित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध में विदेश नीति के फैसले प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर पर किए जाने संबंधी बातों का खंडन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा,'यह धारणा सही नहीं है। अच्छे और बुरे असर को ध्यान में रखते हुए फैसले किए जाते हैं।'
पढ़ें: कांग्रेस के शासन काल में गिरा सैनिकों का मनोबल: वीके सिंह